Unlock-6: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या नहीं

आगामी 1 नवंबर देशभर में अनलॉक का छठा चरण लागू हो रहा है। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने मामूली बदलाव के साथ 1 नवंबर से लागू किए जाने वाले अनलॉक 6.0 ( Unlock 6.0 ) की विस्तृत गाइडलाइंस (guidelines) जारी कर दीं। बीते 30 सितंबर को जारी अनलॉक 5.0 के समान ही लागू दिशानिर्देशों
 | 
Unlock-6: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या नहीं

आगामी 1 नवंबर देशभर में अनलॉक का छठा चरण लागू हो रहा है। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने मामूली बदलाव के साथ 1 नवंबर से लागू किए जाने वाले अनलॉक 6.0 ( Unlock 6.0 ) की विस्तृत गाइडलाइंस (guidelines) जारी कर दीं। बीते 30 सितंबर को जारी अनलॉक 5.0 के समान ही लागू दिशानिर्देशों के मुताबिक राज्य सरकारों के पास अपनी मर्जी से लॉकडाउन (lockdown) लागू करने का अधिकार नहीं होगा। जबकि मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों, स्वीमिंग पूल, जनसभा, बैंक्वेट हॉल आदि को विशेष प्रोटोकॉल के साथ फिर से खोलने की अनुमति है। स्कूल खोलने का फैसला राज्यों पर छोड़ दिया गया है।
Unlock-6: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या नहीं
गृह मंत्रालय द्वारा जारी ताजा गाइडलाइंस के मुताबिक 30 सितंबर 2020 को एमएचए द्वारा जारी अंतिम दिशानिर्देशों के बाद, निम्नलिखित गतिविधियों की भी अनुमति है लेकिन कुछ प्रतिबंधों के साथ:

• MHA द्वारा अनुमति दिए जाने पर यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा।
• स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए किया जाए।
• प्रदर्शनी हॉल का बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल।
• सिनेमा/थियेटर/मल्टीप्लेक्स की बैठक क्षमता का 50 फीसदी तक इस्तेमाल।
• सामाजिक/शैक्षणिक/खेल/मनोरंजन/सांस्कृतिक/धार्मिक/राजनैतिक और अन्य सभाओं को बंद स्थानों में हॉल की क्षमता का अधिकतम 50 फीसदी या अधिकतम 200 व्यक्तियों तक।
• उपरोक्त गतिविधियों के बारे में आगे का निर्णय स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर लिया जाएगा।
                    http://www.narayan98.co.in/
Unlock-6: सरकार ने जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या खुलेगा क्या नहीं                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8