Unlock-4: एक नजर में देखें अनलॉक-4 में क्या खुला और क्या रहा पहले जैसा

अनलॉक का तीसरा चरण 31 अगस्त को खत्म होने वाला है। 1 सितंबर से अनलॉक का नया चरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। नये दिशा-निर्देश 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। सरकार ने कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) के बाहर और भी
 | 
Unlock-4: एक नजर में देखें अनलॉक-4 में क्या खुला और क्या रहा पहले जैसा

अनलॉक का तीसरा चरण 31 अगस्त को खत्म होने वाला है। 1 सितंबर से अनलॉक का नया चरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। नये दिशा-निर्देश 1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। सरकार ने कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) के बाहर और भी गतिविधियों (activities) की अनुमति दे दी है।
Unlock-4: एक नजर में देखें अनलॉक-4 में क्या खुला और क्या रहा पहले जैसा
अनलॉक 4 में क्या होगा नया-
• इनके तहत मेट्रो रेल सेवाओं को 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से संचालित करने की अनुमति दी गई है।
• राज्य सरकारें केंद्र से परामर्श किए बगैर कंटेनमेंट क्षेत्रों के बाहर कोई स्थानीय लॉकडाउन लागू नहीं करेंगी।
• 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति होगी।
• राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत तक शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों को ऑनलाइन शिक्षण, टेली-काउंसलिंग से संबंधित कार्य के लिए स्कूलों में बुलाया जा सकता है।
• निरुद्ध क्षेत्र के बाहर स्थित स्कूलों में नौवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने के लिए स्वैच्छिक आधार पर स्कूल जाने की अनुमति दी जा सकती है।
• ओपेन एयर थियटरों को 21 सितंबर से खोले जाने की अनुमति दे दी गई है।

क्या रहेगा पहले जैसा
• कंटेनमेंट जोन घोषित किये गये इलाकों में 30 सितंबर तक कड़ा लॉकडाउन जारी रहेगा।
• स्कूल, कॉलेज, अन्य शैक्षणिक संस्थान 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।
• राज्यों के अंदर और एक राज्य से दूसरे राज्य के लिए होने वाले यातायात पर भी कोई रोक नहीं होगी।
• सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और थिएटर बंद रहेंगे।
• अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक जारी रहेगी।
• 65 साल से अधिक उम्र के लोग, कई बीमारियों से पीड़ित लोग, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है।
                          http://www.narayan98.co.in/
Unlock-4: एक नजर में देखें अनलॉक-4 में क्या खुला और क्या रहा पहले जैसा                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8