Unlock-2: आज से जारी हो रहा अनलॉक-2, लिस्ट में देखें कहां मिलेगी छूट और कहां नहीं

अनलॉक-1 के बाद आज से अनलॉक-2 (unlock-2) जारी हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों ने अपनी-अपनी गाइडलाइंस (guidelines) जारी कर दी हैं। अनलॉक-2 में चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। अनलॉक के दूसरे चरण में मिली छूट 31 जुलाई तक प्रभावी
 | 
Unlock-2: आज से जारी हो रहा अनलॉक-2, लिस्ट में देखें कहां मिलेगी छूट और कहां नहीं

अनलॉक-1 के बाद आज से अनलॉक-2 (unlock-2) जारी हो गया है। इसके लिए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों ने अपनी-अपनी गाइडलाइंस (guidelines) जारी कर दी हैं। अनलॉक-2 में चरणबद्ध तरीके से गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। अनलॉक के दूसरे चरण में मिली छूट 31 जुलाई तक प्रभावी रहेंगी।
Unlock-2: आज से जारी हो रहा अनलॉक-2, लिस्ट में देखें कहां मिलेगी छूट और कहां नहीं
अनलॉक 2 में यहां मिलेगी छूट-
• घरेलू उड़ानें पहले ही सीमित संख्या में शुरू की जा चुकी थीं, मगर अब उनका विस्तार किया जाएगा।
• नाइट कर्फ्यू में ढील दी गई है। अब रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा।
• रात को सिर्फ इंडस्ट्रियल यूनिट्स और ज़रूरी सामान ले जाने वाले वाहनों, ट्रेनों और विमानों को ही मूवमेंट की इजाज़त होगी।
• दुकानदार अपने यहां उपलब्ध जगह के हिसाब से एकसाथ पांच से ज्यादा लोगों को आने दे सकते हैं, हालांकि सभी को उचित शारीरिक दूरी बनाए रखनी होगी।
• केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग संस्थान 15 जुलाई से खुल जाएंगे, इस संबंध में अलग से विस्तृत दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
• राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चर्चा के बाद स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया गया है।
• अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत सीमित संख्या में शुरू की गई थी, अब इसे सुनियोजित तरीक़े से और बढ़ाया जाएगा।

यहां अभी भी रोक रहेगी जारी-
• मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और ऐसी ही अन्य जगहों पर रोक रहेगी।
• सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजक, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य बड़े जलसे इन पर भी रोक जारी है।
                     http://www.narayan98.co.in/
Unlock-2: आज से जारी हो रहा अनलॉक-2, लिस्ट में देखें कहां मिलेगी छूट और कहां नहीं                     https://youtu.be/yEWmOfXJRX8