अनोखा विवाह: इस लड़के ने एक मंडप में की दो लड़कियों से शादी, कार्ड पर छपा तीनों का नाम

न्यूज टुडे नेटवर्क, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में हुई एक अजब-गजब शादी काफी चर्चा में है जहां एक युवक का दो लड़कियों से ऑनलाइन इश्क हुआ। दोनों से उसने लंबे समय तक कॉन्फ्रेंस पर बात भी की। फिर दोनों को शादी के लिए मनाया। कार्ड छपवाये गए। जिस पर तीनों का नाम लिखा गया। रिश्तेदारों ने
 | 
अनोखा विवाह: इस लड़के ने एक मंडप में की दो लड़कियों से शादी, कार्ड पर छपा तीनों का नाम

न्यूज टुडे नेटवर्क, जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर जिले में हुई एक अजब-गजब शादी काफी चर्चा में है जहां एक युवक का दो लड़कियों से ऑनलाइन इश्क हुआ। दोनों से उसने लंबे समय तक कॉन्फ्रेंस पर बात भी की। फिर दोनों को शादी के लिए मनाया। कार्ड छपवाये गए। जिस पर तीनों का नाम लिखा गया। रिश्तेदारों ने शिरकत कर धूमधाम से शादी सम्पन्न कराई।

ये शादी बस्तर के टिकरालोहंगा में हुई। यहां के रहने वाले चंदू मौर्य को करंजी निवासी हसीना बघेल व एरण्डवाल की सुंदरी कश्यप से प्रेम प्रसंग था। चंदू दोनों के साथ रिलेशनशिप में था। यह बाद दोनों को पता भी थी।

अनोखा विवाह: इस लड़के ने एक मंडप में की दो लड़कियों से शादी, कार्ड पर छपा तीनों का नाम

इतना ही नहीं तीनों के परिवार वाले भी यह बात जानते थे। लंबी रिलेशनशिप के बाद तीनों ने एक साथ रहने का निर्णय लिया। परिवार वालों ने रजामंदी दी तो तीनों के कार्ड पर नाम प्रकाशित किये गए। बकायदा लोगों को न्योता दिया गया। शादी में आये लोगों का कहना था कि यह शादी ऐतिहासिक है। अग्नि को साक्षी मानकर एक ही मंडप में तीनों ने फेरे लिए।

स्टेज पर भी तीनों एक साथ बैठे

शादी के बाद गांव में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। स्टेज पर तीनों के बैठने की व्यवस्था की गई। तीनों को रिश्तेदारों ने स्टेज पर आकर बधाई दी।