देवप्रयाग में बेकाबू होकर गंगा नदी में जा गिरी कार ,दो युवकों की मौत

टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सहारनपुर के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की। दोनों ही युवक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे। देवप्रयाग थाना क्षेत्र से
 | 
देवप्रयाग में बेकाबू होकर गंगा नदी में जा गिरी कार ,दो युवकों की मौत

टिहरी जिले के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में सहारनपुर के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को गंगा नदी से बाहर निकाला और उनकी शिनाख्त की। दोनों ही युवक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले थे।

देवप्रयाग थाना क्षेत्र से एक किलोमीटर आगे तीन धारा के पास ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास उस वक्त हुआ, जब कार सवार देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि कार में सिर्फ दो ही लोग सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान खुर्शीद पुत्र राशिद, सहारनपुर और शाहमुद्दीन पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है।