हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों का आत्मसमर्पण, एक घायलावस्था में गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने की सूचना है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकवादी ऐसा करने पर मजबूर हुए। सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एक अन्य मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना थी। इस आधार पर राष्ट्रीय राइफल, प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पुलवामा के लेलहर में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र को सील कर रहे थे। इसी बीच वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर गोलियां चलाई। शनिवार सुबह एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जब आतंकवादियों से आत्मसमर्पण को कहा, तो दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, अन्य हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किया है।
 | 
हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों का आत्मसमर्पण, एक घायलावस्था में गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों ने  आत्मसमर्पण करने की सूचना है। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद आतंकवादी ऐसा करने पर मजबूर हुए। सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को एक अन्य मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना थी। इस आधार पर राष्ट्रीय राइफल, प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने  पुलवामा के लेलहर में  घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र को सील कर रहे थे। इसी बीच वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई कर गोलियां चलाई। शनिवार सुबह एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।  उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जब आतंकवादियों से आत्मसमर्पण  को कहा, तो दो आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।  आतंकवादियों के पास से दो एके-47 राइफल, अन्य हथियार तथा गोलाबारूद बरामद किया है।