लालकुआं-चेकिंग अभियान में पकड़े गये दो अफगानी नागरिक, ऐसे हुआ खुलासा
लालकुआं-न्यूज टुडे नेटवर्क– चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। अफगान नागरिकों के लालकुआं क्षेत्र में होने की खबर से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आये थे। लेकिन वह यहां आकर व्यापार करने लगे। इसकी भनक गुप्तचर विभाग को लगी तो पुलिस के साथ मिलकर गुप्तचर विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। हाथीखाना क्षेत्र में दो अफगान नागरिकों की पहचान हुई। उन्होंने खुद को काबुल का रहने वाला बताया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से यहां निवास कर रहे दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
वीजा नियमों के उल्लंघन पर किया गिरफ्तार
पकड़े गये दो लोगों के नाम नूर अल्लाह और सादुल्ला है। पुलिस और गुप्तचर विभाग ने वीजा उल्लंघन पर दोनों अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद क्षेत्र में हडक़ंप मचा है। वही पुलिस और खुफिया तंत्र द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उनकी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। अफगान नागरिकों के हाथीखाल क्षेत्र में रहने से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। फिलहाल दोनों नागरिकों से पूछताछ चल रही हेै।