टीवी सीरियल की ‘भाभी जी’ बन गई मां, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें…

मुबंई -न्यूज टुडे नेटवर्क : लोकप्रिय टीवी शो भाभी जी घर पर है कि सौम्या टंडन मां बन गई हैं। उन्होंने कल 18 जनवरी को बेटे को जन्म दिया। जी हां, आप सभी को पता होगा कि कुछ समय से सौम्या ने प्रेग्नेंसी की वजह से छुट्टियां ली थी और वह शो पर भी दिखाई
 | 
टीवी सीरियल की ‘भाभी जी’ बन गई मां, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें…

मुबंई -न्यूज टुडे नेटवर्क : लोकप्रिय टीवी शो भाभी जी घर पर है कि सौम्या टंडन मां बन गई हैं। उन्होंने कल 18 जनवरी को बेटे को जन्म दिया। जी हां, आप सभी को पता होगा कि कुछ समय से सौम्या ने प्रेग्नेंसी की वजह से छुट्टियां ली थी और वह शो पर भी दिखाई नहीं दे रही थी। अब ताजा खबरों से पता चला है कि सौम्या ने बेटे को जन्म दिया है। बीते कल उनके घर पर एक क्यूट से बेबी बॉय ने जन्म लिया है। पिछले कुछ दिनों से वे लगातार सुर्खियों में थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ कई फोटो शेयर किए थे।

टीवी सीरियल की ‘भाभी जी’ बन गई मां, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें…

सौम्या टंडन ने 2016 में की थी शादी

सौम्या टंडन पिछले तीन सालों से भाभी जी घर पर हैं धारावाहिक में काम कर रही हैं। गोरी मेम यानी अनीता के किरदार को उन्होंने बेहद लोकप्रिय कर दिया और उनके कई फैंस हैं। सौम्या ने दिसंबर 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों शादी से पहले कई सालों तक रिलेशनशिप में थे। प्रेग्नेंसी के दौरान देवेंद्र ने अपनी पत्नी सौम्या का बहुत ध्यान रखा था। मां बनने पर सौम्या के फैंस ने उन्हें बधाई दी है।

टीवी सीरियल की ‘भाभी जी’ बन गई मां, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें…टीवी सीरियल की ‘भाभी जी’ बन गई मां, सोशल मीडिया पर शेयर की ये तस्वीरें…

अनीता भाभी का किरदार खूब पसंद किया गया

वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘सौम्या टंडन’ को शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से खूब शोहरत हासिल हुई और इस शो के साथ ही उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। शो में उनका किरदार अनीता भाभी का है। उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा वे फिल्म ‘जब वी मेट’ में नजर आ चुकी हैं। इसमें वो करीना कपूर की बहन के किरदार में नजर आई थीं।