TV channels: नेपाल ने हटाया निजी भारतीय चैनलों से प्रतिबंध, इसलिए लगाया था प्रतिबंध

हाल ही में चीन की भांति नेपाल (Nepal) ने भी भारत से अपने संबंध खराब कर लिए थे। जिसके बाद नेपाल ने भारत के निजी समाचार चैनलों (news channels) पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब नेपाल के केबल टेलीविजन ऑपरेटरों (cable TV operators) ने इस प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटा
 | 
TV channels: नेपाल ने हटाया निजी भारतीय चैनलों से प्रतिबंध, इसलिए लगाया था प्रतिबंध

हाल ही में चीन की भांति नेपाल (Nepal) ने भी भारत से अपने संबंध खराब कर लिए थे। जिसके बाद नेपाल ने भारत के निजी समाचार चैनलों (news channels) पर आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब नेपाल के केबल टेलीविजन ऑपरेटरों (cable TV operators) ने इस प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटा दिया है।
TV channels: नेपाल ने हटाया निजी भारतीय चैनलों से प्रतिबंध, इसलिए लगाया था प्रतिबंध
नेपाल के टैलिविजन ऑपरेटर संगठन के उपाध्यक्ष ध्रुब शर्मा ने बताया कि केबल ऑपरेटर संघ ने बैठक कर भारतीय समाचार चैनलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया, हालांकि आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले समाचार चैनलों पर यह प्रतिबंध लगा रहेगा। हाल ही में नेपाल में दूरदर्शन (Doordarshan) को छोड़कर नेपाल के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भारत के सभी निजी समाचार चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

मालूम हो कि भारत और नेपाल के रिश्तों में इन दिनों तनाव चल रहा है। नेपाल दावा कर रहा है कि भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख को धारचुला से जोड़ने वाली जिस सड़क का उद्घाटन किया था वह उसका क्षेत्र है। भारत ने नेपाल के इस दावे को नकारते हुए कहा कि यह सड़क भारतीय क्षेत्र में है।
                     http://www.narayan98.co.in/
TV channels: नेपाल ने हटाया निजी भारतीय चैनलों से प्रतिबंध, इसलिए लगाया था प्रतिबंध                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8