TRP Scam: SC में आज TRP घोटाले पर सुनवाई से पहले मुंबई पुलिस ने दायर किया हलफनामा, जानें क्या कहा

टीआरपी घोटाले (TRP Scam) को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। सुनवाई से पहले ही मुंबई पुलिस ने एक हलफनामा दायर किया गया है। जिसमें रिपब्लिक टीवी (Republic TV) द्वारा दाखिल याचिका का विरोध किया गया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अपने हलफनामे में इस याचिका को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग
 | 
TRP Scam: SC में आज TRP घोटाले पर सुनवाई से पहले मुंबई पुलिस ने दायर किया हलफनामा, जानें क्या कहा

टीआरपी घोटाले (TRP Scam) को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। सुनवाई से पहले ही मुंबई पुलिस ने एक हलफनामा दायर किया गया है। जिसमें रिपब्लिक टीवी (Republic TV) द्वारा दाखिल याचिका का विरोध किया गया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अपने हलफनामे में इस याचिका को कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग करार दिया, साथ ही इसे जुर्माने के साथ खारिज करने की मांग की है।
TRP Scam: SC में आज TRP घोटाले पर सुनवाई से पहले मुंबई पुलिस ने दायर किया हलफनामा, जानें क्या कहा
हलफनामे में कहा गया है कि अभिव्यक्ति की आज़ादी (Freedom of Speech) के नाम पर किसी अपराध में आरोपी इस तरह एजेंसी के काम में अड़चन नहीं डाल सकता है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि आरोपी ये तय नहीं कर सकता है कि किसी केस (case) में जांच किस तरह होगी। मुंबई पुलिस का दावा है कि टीआरपी स्कैम की जांच में अन्य चैनल (channels) सहयोग कर रहे हैं, सिर्फ एक चैनल को ही दिक्कत हो रही है। अपने हलफनामे में मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी की आधिकारिक प्रेस रिलीज़ (official press release) को भी लगाया है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि अभी केस की जांच शुरुआती दौर में है, ऐसे में शुरू में ही इसे सीबीआई (CBI) को नहीं सौंपा जा सकता है। इसमें सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के ही पुराने फैसलों का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि असाधारण मामलों में ही सीबीआई की जांच होनी चाहिए।
                     http://www.narayan98.co.in/
TRP Scam: SC में आज TRP घोटाले पर सुनवाई से पहले मुंबई पुलिस ने दायर किया हलफनामा, जानें क्या कहा                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa