TRP Scam: रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस से कहा अभी जांच शुरू न करें, जानिए वजह

टीआरपी घोटालों (TRP scam) में फंसे रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस से सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के CFO ने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और एक सप्ताह में इस मामले में सुनवाई होने की संभावना है। इसलिए सीएफओ ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से
 | 
TRP Scam: रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस से कहा अभी जांच शुरू न करें, जानिए वजह

टीआरपी घोटालों (TRP scam) में फंसे रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस से सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है। रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के CFO ने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और एक सप्ताह में इस मामले में सुनवाई होने की संभावना है। इसलिए सीएफओ ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से अपील की है कि वो अभी जांच शुरु न करे।

बता दें कि टीआरपी घोटाले के मामले में मुंबई पुलिस की जांच पड़ताल जारी है। मुंबई पुलिस इस छानबीन में क्राइम ब्रांच के साथ-साथ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की मदद लेगी। EOW फंड ट्रांसफर, फेक टीआरपी के जरिये विज्ञापन (advertisement) से कमाए गए धन को लेकर छानबीन करेगी। EOW मुंबई में डीसीपी पराग मनेरे वित्तीय पहलुओं की जांच करेंगे। फॉरेंसिक ऑडिटर्स (forensic auditors) की सेवाओं का उपयोग रिपब्लिक और अन्य दो चैनलों के वित्तीय लेनदेन की फॉरेंसिक ऑडिट के लिए भी किया जाएगा।
                          http://www.narayan98.co.in/
TRP Scam: रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस से कहा अभी जांच शुरू न करें, जानिए वजह                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8