TRP scam: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आज रिपब्लिक टीवी CFO से करेगी पूछताछ

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेक TRP रैकेट का खुलासा किया था। जिसमें अब तक 4 लोगों को पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं आज कथित टीआरपी घोटाले (TRP scam) में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के सीएफओ को आज पूछताछ के लिए
 | 
TRP scam: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आज रिपब्लिक टीवी CFO से करेगी पूछताछ

मुंबई पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में फेक TRP रैकेट का खुलासा किया था। जिसमें अब तक 4 लोगों को पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं आज कथित टीआरपी घोटाले (TRP scam) में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक टीवी (Republic TV) के सीएफओ को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके साथ ही दो ऐड एजेंसियों (advertisement agencies) के अधिकारियों को भी समन किया गया है।

एड एजेंसियों में लिन्टास एजेंसी के शशि सिन्हा और मेडिसन के सम्बलसारा शामिल हैं। टीआरपी मामले में गिरफ्तार किये गये 4 आरोपी- विशाल भंडारी, बोमपेली राव मिस्त्री, शिरीष सतीश पट्टनशेट्टी और नारायण शर्मा शुक्रवार को कोर्ट में रिमांड (remand) के लिए पेश किए गए थे। क्राइम ब्रांच की रिमांड कॉपी के मुताबिक, विनय त्रिपाठ ने विशाल भंडारी को 5 घरों में इंडिया टुडे चैनल (India Today channel) to कम से कम 2 घंटे देखा जाए, इसके लिए प्रत्येक घर में 200 रुपए महीना दिया गया।

जबकि रिमांड के मुताबिक विशाल को 5000 रुपए कमीशन दिया गया। विशाल भंडारी ने तेजल सोलंकी नाम की महिला से मुलाकात की और 2 घंटे दिन में इंडिया टुडे देखने को कहा। विशाल भंडारी नंवम्बर 2019 से मई 2020 तक हंशा कंपनी से जुड़ा था और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध व गैर कानूनी काम करने लगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
TRP scam: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच आज रिपब्लिक टीवी CFO से करेगी पूछताछ                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa