देहरादून-2022 में त्रिवेन्द्र सरकार को जवाब देगी जनता, कोरोना रोकने में राज्य सरकार फेल-प्रीतम सिंह

देहरादून-आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। वह हर मोर्र्चे पर विफल साबित हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों को
 | 
देहरादून-2022 में त्रिवेन्द्र सरकार को जवाब देगी जनता, कोरोना रोकने में  राज्य सरकार फेल-प्रीतम सिंह

देहरादून-आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। प्रीतम सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। वह हर मोर्र्चे पर विफल साबित हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों को कॉरेन्टाइन करने जिम्मेदारी दी है, जो कि गलत है। ऊपर से उन्हें कोई धनराशि भी नहीं दी। ऐसे में ग्राम प्रधान कहां से प्रवासियों रहने खाने की व्यवस्था करें। त्रिवेन्द्र सरकार पंचायतों की छवि भी खराब करने में लगी हुई है।

देहरादून-2022 में त्रिवेन्द्र सरकार को जवाब देगी जनता, कोरोना रोकने में  राज्य सरकार फेल-प्रीतम सिंह
प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है। इससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार कोराना को रोकने पर फेल हुई। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को लाने में भी त्रिवेन्द सरकार ने ढिलाई बरती। कांग्रेस ने आवाज उठाने के बाद सरकार जागी। तब जाकर प्रवासियों को लाया जा रहा है। लेकिन गांव में बिना व्यवस्था के उन्हें ग्राम प्रधान के जिम्मे छोड़ा जा रहा है। इसके लिए ग्राम प्रधानों को कोई धनराशि भी जारी नहीं की गई। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया था प्रवासियों की व्यवस्था जिलों के आस-पास ही कराये लेकिन त्रिवेन्द्र सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिस तरह से कोरोना काल में सरकार ने जनता का उत्पीडऩ किया है। इसका जवाब 2022 में जनता त्रिवेंद्र सरकार को सबक सिखाएगी।