त्रिशक्ति सम्मेलन : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोल दी ये बड़ी बात

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून के परेड मैदान में त्रिशक्ति सम्मेलन में दोपहर 12:30 बजे पहुचें, जहां से उन्होंने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाया। जिसके बाद अमित शाह ने करीब 45 मिनट
 | 
त्रिशक्ति सम्मेलन : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोल दी ये बड़ी बात

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देहरादून के परेड मैदान में त्रिशक्ति सम्मेलन में दोपहर 12:30 बजे पहुचें, जहां से उन्होंने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाया। जिसके बाद अमित शाह ने करीब 45 मिनट तक कार्यकताओं को संबोधित किया।
त्रिशक्ति सम्मेलन में सीएम त्रिवेंद्र रावत की पीठ थपथपा
अमित शाह बोले इस प्रदेश से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को प्रदेश से बाहर निकाल फेका है । आज भ्रष्टाचार प्रदेश के बाहर है और भ्रष्टाचारी जेल के अंदर हैं। इसके साथ साथ वह बोले आज उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसको त्रिवेंद्र रावत ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को अटल आयुष्मान योजना का लाभ दिया है।

त्रिशक्ति सम्मेलन : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोल दी ये बड़ी बात

देहरादून के परेड ग्राउंड से हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का आह्वान किया। अमित शाह ने करीब 45 मिनट तक कार्यकताओं को संबोधित किया। इस सम्मेलन में दोनों संसदीय सीटों से बूथ स्तर के करीब 17 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। सम्मेलन में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बजट में कामगारों से लेकर सेना के लिए दिया उससे भारत का उज्ज्वल भविष्य नजर आता है। भाजपा कार्यकर्ता सभी पांचो सीट जीताकर संगठन को देंगे।

उत्तराखंड प्रधानमंत्री मोदी की है प्राथमिकता में

अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड मोदी जी का सबसे प्रिय राज्य है। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ तीर्थ की कायाकल्प करने का काम किया है। शाह ने कहा कि असंभव लगते हुए चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचंड विजय में बदलने का कार्य किया है। उत्तराखंड और यूपी इसका उदाहरण है। कहा, जब मैं उत्तराखंड में चुनाव की तैयारी के दौरान आया था, तब मैंने कहा था कि एक बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाओ, मोदी की कैबिनेट सरकार और देवभूमि की डबल सरकार इसे डबल इंजन माडल बनाएगी। मोदी सरकार ने आलवेदर रोड बनाने के काम की शुरूआत की, जिसका 24 घंटे काम जारी है। दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रेक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया। उत्तराखंड पीएम मोदी की प्राथमिकता में है।

त्रिशक्ति सम्मेलन : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोल दी ये बड़ी बात

ये कार्यकर्ताओं का सम्मान है

अमित शाह ने कहा मैं भी 1982 में गुजरात में बूथ अध्यक्ष होता था। छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सम्मान दिया है। उन्होंने कहा, ये मेरा सम्मान नहीं है, ये कार्यकर्ता का सम्मान है। जो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, इसका उदाहरण खुद मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देशभर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।

प्रदेश मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने विकास योजनाओं की लगाई प्रदर्शनी

रमेश भट्ट ने बताया की आज प्रदेश में हर तबके को फायदा पहुचाने के लिए काम चल रहा है। किसान से लेकर कर्मचारी , व्यापारी से लेकर उद्योगपति सभी लोग योजनाओं का लाभ उठा रहे है। यह प्रदर्शनी केवल एक बानगी है रोजना सीएम साहब कीर्तिमान बना रहे है। पहाड़ पर आज पलायन रुकने लगा है। त्रिवेंद्र सरकार का हर फैसला प्रदेशवासियों के हित में हो रहा है।

त्रिशक्ति सम्मेलन : अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोल दी ये बड़ी बात