Travel: यह कंपनी बस से करा रही दिल्ली से लंदन तक का सफर, इतने दिनों की होगी यात्रा

यदि हम आपको बताएं कि दिल्ली से लंदन तक की यात्रा (Delhi to London travel) आप बस से कर सकेंगे। यह सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। एडवेंचर ओवरलैंड नाम की कंपनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर इस यात्रा की घोषणा की है। कंपनी ने दावा किया है कि दुनिया की सबसे
 | 
Travel: यह कंपनी बस से करा रही दिल्ली से लंदन तक का सफर, इतने दिनों की होगी यात्रा

यदि हम आपको बताएं कि दिल्ली से लंदन तक की यात्रा (Delhi to London travel) आप बस से कर सकेंगे। यह सुनकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। एडवेंचर ओवरलैंड नाम की कंपनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर इस यात्रा की घोषणा की है। कंपनी ने दावा किया है कि दुनिया की सबसे महानतम बस यात्रा अगले साल सड़कों पर होगी। इस यात्रा का नाम ‘बस टू लंदन’ (bus to London) रखा गया है। यह दिल्ली से लंदन के बीच पहली बस सेवा होगी।
Travel: यह कंपनी बस से करा रही दिल्ली से लंदन तक का सफर, इतने दिनों की होगी यात्रा
कंपनी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर पोस्ट करके बताया है कि यह यात्रा 70 दिन में पूरी होगी। जो दुनिया के 18 देशों से होकर 20 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह यात्रा भारत से शुरू होगी और यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में समाप्त होगी। इस दौरान यात्री म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, चीन, किर्गस्तिान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लात्विया, पोलैंड, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस की यात्रा करेंगे। कंपनी की ओर से इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट के बाद से लोग काफी उत्साहित हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
                          http://www.narayan98.co.in/
Travel: यह कंपनी बस से करा रही दिल्ली से लंदन तक का सफर, इतने दिनों की होगी यात्रा                        https://youtu.be/yEWmOfXJRX8