परिवहन विभाग मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दे रहा यह सुविधा

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। परिवहन विभाग में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महिला आवेदकों का डीएल जल्द बनेगा। परिवहन विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष व्यवस्था की है। नई व्यवस्था के तहत ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों का कंप्यूटर टेस्ट जल्द कराने के लिए स्लॉट की संख्या बढ़ाई
 | 
परिवहन विभाग मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दे रहा यह सुविधा

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। परिवहन विभाग में महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महिला आवेदकों का डीएल जल्द बनेगा। परिवहन विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत विशेष व्यवस्था की है। नई व्यवस्था के तहत ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों का कंप्यूटर टेस्ट जल्द कराने के लिए स्लॉट की संख्या बढ़ाई जाएगी लेकिन इसका लाभ सिर्फ महिलाओं को ही मिलेगा।

बुधवार को कार्यालय में विशेष कैम्प का आयोजन भी होगा। मिशन शक्ति अभियान के तहत कई विभाग महिला सशक्तिकरण के प्रयास कर रहे हैं। विभाग में महिलाओं को वरीयता देते हुए उनका काम भी जल्दी किया जाएगा। अब इस काम में परिवहन विभाग भी जुड़ गया है। महिलाओं को वरीयता देने के लिए स्लॉट की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में बरेली के आरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने भी जानकारी दी है।