देहरादून-शासन ने किये कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानिये किसे मिला कौन-सा पद

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज शासन ने आईएसएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिये। वहीं कई अधिकारियों से उनके पद मुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि कई अधिकारियों को सीधे नये पदों पर बैठाया गया है। इसी क्रम में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी को अध्यक्ष उत्तराखंड
 | 
देहरादून-शासन ने किये कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानिये किसे मिला कौन-सा पद

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज शासन ने आईएसएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यों में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिये। वहीं कई अधिकारियों से उनके पद मुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि कई अधिकारियों को सीधे नये पदों पर बैठाया गया है। इसी क्रम में पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी को अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम का अतिरिक्त पदभार सौंपा है। जबकि अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश से राज्य संपत्ति एवं कौशल विकास विभाग से हटाया गया है। वही मनीषा पवार केा महानिदेशक उद्योग के पद से हटाया गया। जबकि प्रमुख सचिव आनंद वर्धन से लघु सिंचाई सैनिक कल्याण खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग से अवमुक्त कर प्रमुख सचिव वन पर्यावरण की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

देहरादून-शासन ने किये कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानिये किसे मिला कौन-सा पद
भूपेंद्र कौर औलख को सचिव शिक्षा के पद से हटाकर सचिव लघु सिंचाई की नई जिम्मेदारी दी। वही सुशील कुमार को आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि मीनाक्षी सुंदरम को सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया। वही शैलेश बगौली को गढ़वाल कमिश्नर के पद से हटाया गया। इसके अलावा कई अधिकारियों के पदों में परिवर्तन किया गया।

देखिये आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की तबादले की लिस्ट-

देहरादून-शासन ने किये कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानिये किसे मिला कौन-सा पद