TRAIN CANCELLED: कड़ी धूप में रेलवे को दिख रहा कोहरा, 31 मार्च तक रद्द कर दी 32 ट्रेनें

TRAIN CANCELLED: होली (Holi) नजदीक आ चुकी है और इन दिनों इतनी कड़ी धूप हो रही है। मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। लेकिन रेलवे (Railway) प्रशासन को इस कड़ी धूप के महीने में भी कोहरा नजर आ रहा है। जिसके चलते 29 फरवरी तक रद्द चल रही 32 ट्रेनों को अब 31 मार्च
 | 
TRAIN CANCELLED: कड़ी धूप में रेलवे को दिख रहा कोहरा, 31 मार्च तक रद्द कर दी 32 ट्रेनें

TRAIN CANCELLED: होली (Holi) नजदीक आ चुकी है और इन दिनों इतनी कड़ी धूप हो रही है। मौसम पूरी तरह साफ हो चुका है। लेकिन रेलवे (Railway) प्रशासन को इस कड़ी धूप के महीने में भी कोहरा नजर आ रहा है। जिसके चलते 29 फरवरी तक रद्द चल रही 32 ट्रेनों को अब 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
TRAIN CANCELLED: कड़ी धूप में रेलवे को दिख रहा कोहरा, 31 मार्च तक रद्द कर दी 32 ट्रेनें
रेलवे ने यह फैसला उस वक्त लिया जब यात्रियों (passengers) को ट्रेनों (trains) की सबसे ज्यादा जरूरत है। त्योहार के समय यात्रियों को अपने घर आने जाने के लिए सबसे ज्यादा आरामदायक रेल की यात्रा लगती है। रेलवे प्रशासन होली के त्योहार में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखकर कई स्पेशल ट्रेनें  (special trains) चलाने जा रहा है।  लेकिन एक मार्च से शुरू होने वाली 32 ट्रेनों को अगले महीने के तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

जनता और शहीद एक्सप्रेस समेत 32 ट्रेनें अब 31 मार्च तक निरस्त रहेंगी। रेलवे ने कोहरे से प्रभावित ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाया है। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन गोमती एक्सप्रेस 7 मार्च से शुरू होनी है। कोहरे से निरस्त ट्रेनों की सूची में गोमती को फिलहाल शामिल नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोहरे से ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ने के बाद गोमती के मार्च में चलने की संभावना कम हो गई है।