हरिद्वार- महाकुंभ में आने वाले पर्यटक ऐसे होंगे उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू, रास्तों में की गई ये खास तैयारी

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए देहरादून से हरिद्वार तक जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जोरों पर है। कार्यदायी संस्था एटलस कंपनी फ्लाईओवर के नीचे दोनों साइडों पर लिंक रोड का भी निर्माण करा रही है। कंपनी के एचआर हेड लोकेश देशवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे
 | 
हरिद्वार- महाकुंभ में आने वाले पर्यटक ऐसे होंगे उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू, रास्तों में की गई ये खास तैयारी

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए देहरादून से हरिद्वार तक जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जोरों पर है। कार्यदायी संस्था एटलस कंपनी फ्लाईओवर के नीचे दोनों साइडों पर लिंक रोड का भी निर्माण करा रही है। कंपनी के एचआर हेड लोकेश देशवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे दीवारों पर चित्रकारों ने

उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक चित्र बनाएं हैं। जो पहाड़ी संस्कृति का प्रचार तो कर ही रहे है साथ ही वन्य जीव सरंक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति पर्यटकों से साझा होगी। उन्होंने बताया कि यह मनमोहक चित्र सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

हरिद्वार- महाकुंभ में आने वाले पर्यटक ऐसे होंगे उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू, रास्तों में की गई ये खास तैयारी

बनेंगी तीन करोड़ की सड़कें

ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत हरिपुरकलां व श्यामपुर में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हरिपुर कला (प्रेम विहार कॉलोनी) की लगभग तीन किमी की सड़कों का मरम्मत एवं सुधार कार्य एक करोड़ 40 लाख 38 हजार रुपये की लागत से किया जाना है।

वहीं ग्राम सभा श्यामपुर में वार्ड संख्या पांच के अंतर्गत 3.5 किलोमीटर सड़क मार्गों का निर्माण कार्य एक करोड़ 54 लाख 27 हजार रुपए की लागत से होना है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हरिपुरकलां और श्यामपुर क्षेत्र में लगभग 6.5 किलोमीटर सड़कों का निर्माण लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग इनकी टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर देगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी कच्ची सड़कों का शीघ्र पक्का किया जाएगा जिनसे क्षेत्रवासियों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखे जाने एवं क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को भी गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।