देहरादून-खाई में समाई पिकनिक मनाने आये पर्यटकों की कार, पल भर की खुशियां छाई मातम में

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- राजधानी से मसूरी पिकनिक मनाने जा रहे दो लोगों की कार खाई में जा गिरी। जिसके बाद कार खाई में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीररूप से घायल हो गये। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 | 
देहरादून-खाई में समाई पिकनिक मनाने आये पर्यटकों की कार, पल भर की खुशियां छाई मातम में

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- राजधानी से मसूरी पिकनिक मनाने जा रहे दो लोगों की कार खाई में जा गिरी। जिसके बाद कार खाई में एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीररूप से घायल हो गये। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ये दोनों किसी कॉलेज के छात्र थे। हादसे किमाड़ी गांव के पास हुआ। जिसके बाद लोगों ने घायलों को खाई से निकाला।

देहरादून-खाई में समाई पिकनिक मनाने आये पर्यटकों की कार, पल भर की खुशियां छाई मातम में

एक की मौत दूसरा गंभीररूप से घायल

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र सहारनपुर से कार द्वारा मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान किमाड़ी गांव के पास उनकी कार खाई में समा गई। हादसे में आकाश पुत्र संजय और सागर कबोज पुत्र विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों छात्र ग्राम शेरपुर थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रहने वाले बतायो जा रहे हैं। आकाश सहारनपुर में ही एनीमेशन का कोर्स कर रहा था, वही सागर आइटीआइ कर चुका है। हादसे में दोनों को काफी चोटें आयी जिससे मौके पर ही आकाश की मौत हो गई जबकि सागर को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीलय लोगों और पुलिस ने उन्हें खाई से बाहर निकाला। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया।