आज मध्य प्रदेश में भी पैट्रोल 100 के पार, राजस्थान में भी तेजी, साल में 22 बार बढ़े पैट्रोलियम के दाम

न्यूज टुडे नेटवर्क। राजस्थान के बाद गुरूवार को मध्यप्रदेश में पैट्रोल के रेट 100 रूपए पहुंच गए। आज गुरूवार को मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पैट्रोल का दाम 100.40 पैसे हो गया। वहीं बुद्धवार को राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल के दाम 99.90 पैसे पर थे। इसके इतर डीजल के दामों में भी वृद्धि बनी हुई
 | 
आज मध्य प्रदेश में भी पैट्रोल 100 के पार, राजस्थान में भी तेजी, साल में 22 बार बढ़े पैट्रोलियम के दाम

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। राजस्‍थान के बाद गुरूवार को मध्‍यप्रदेश में पैट्रोल के रेट 100 रूपए पहुंच गए। आज गुरूवार को मध्‍यप्रदेश के अनूपपुर में पैट्रोल का दाम 100.40 पैसे हो गया। वहीं बुद्धवार को राजस्‍थान के गंगानगर में पेट्रोल के दाम 99.90 पैसे पर थे। इसके इतर डीजल के दामों में भी वृद्धि बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 90 रुपए लीटर के करीब पहुंच गई है। यह 89.88 रुपए पर है। डीजल यहां पर 80 रुपए 27 पैसे लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 96.32 रुपए और डीजल 87.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। आज पेट्रोल में 35 और डीजल में 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

इस साल 22 बार में पेट्रोल 5.83 रु. और डीजल 6.18 रु. महंगा हुआ

इस महीने बीते 14 दिनों में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 3.58 रुपए और डीजल 3.79 रुपए महंगा हो गया। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। इस दौरान पेट्रोल 2.59 रुपए और डीजल 2.61 रुपए महंगा हुआ था। इस साल अब तक 22 बार में पेट्रोल 6.17 रुपए और डीजल 6.50 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 64 डॉलर पर पहुंचीं

कल लंदन एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड का दाम 64 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। इसका असर आज देश में देखा गया। आज दिल्ली में पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। डीजल भी 32 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में पेट्रोल 96.32 रुपए हो गया है। जबकि कोलकाता में 91.11, चेन्नई में 91.98 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भारत और चीन समेत एशियाई देशों में कच्चे तेल की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे कल कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय में तेजी दिखी।

इस महीने में 12 बार बढ़ी कीमतें

फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 12 बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 22 दिन बढ़ाईं गई हैं। साल भर पहले 18 फरवरी 2020 को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 71.89 रुपए प्रति लीटर था, यानी साल भर में पेट्रोल 17.99 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। डीजल भी साल भर में 15.62 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
मुंबई 96.32 87.36
दिल्ली 89.88 80.27
श्रीगंगानगर 100.42 92.41
परभणी 98.43 88.02
अनूपपुर 100.40 90.81
जयपुर 96.35 88.67
भोपाल 97.86 88.47