पिथौरागढ- तीन माह पहले पहाड़ से लापता हुई विवाहिता मिली इस राज्य में, कहानी सुन आपके भी उड़ जायेंगे होश

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क- जिले के गंगोलीहाट से तीन माह पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला की लोकेश्न पुलिस को पंजाब के लुधियाना शहर में मिली थी। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेस किया था। पुलिस ने पास के गांव के एक युवक को उसके साथ पकड़ा।
 | 
पिथौरागढ- तीन माह पहले पहाड़ से लापता हुई विवाहिता मिली इस राज्य में, कहानी सुन आपके भी उड़ जायेंगे होश

पिथौरागढ़-न्यूज टुडे नेटवर्क- जिले के गंगोलीहाट से तीन माह पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला की लोकेश्न पुलिस को पंजाब के लुधियाना शहर में मिली थी। पुलिस ने उसका मोबाइल ट्रेस किया था। पुलिस ने पास के गांव के एक युवक को उसके साथ पकड़ा। जिसके बाद पुलिस उन्हें गंगोलीहाट ले आयी। जहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया। इससे पहले परिजनों ने जिलाधिकारी से रेगुलर पुलिस से जांच की मांग की। फिलहाल पति अब उसे साथ रखने से मना कर दिया है। महिला अगस्त में गांव से गायब हुई थी।

पिथौरागढ- तीन माह पहले पहाड़ से लापता हुई विवाहिता मिली इस राज्य में, कहानी सुन आपके भी उड़ जायेंगे होश

ऐसे पहुंची बेरीनाग से लुधियाना

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पास के ही गांव में रहने वाले देवेंद्र प्रसाद पुत्र किशन राम निवासी बडेना तहसील गंगोलीहाट के साथ रह रही थी। गंगोलीहाट लाकर पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। इस दौरान दोनों ने कहा कि वह एक-दूसरे के साथ रहना चाहते है। दोनों के बालिग होने के चलते न्यायालय ने उन्हें परिजनों को सौंपने के निर्देश दिये। महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। महिला ने बताया कि वह अगस्त में गांव से बस में बैठकर हल्द्वानी आयी। जहां लुधियाना में काम कर रहे गंगोलीहाट निवासी देवेंद्र उसे लेने के लिए हल्द्वानी आया था। जिसके बाद वह देवेन्द्र के साथ चली गई। जिसके बाद दोनों लुधियाना पहुंच गये और साथ में रहने लगे। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।