देहरादून-शहीद की अंतिम विदाई में हजारों आंखे हुए नम, सीएम ने दी शहीद चित्रेश को श्रद्धांजलि

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क– आज देवभूमि के शहीद मेजर चित्रेश को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, चित्रेश अमर रहे के नारे लगाये। हर आंख नम थी शहीद की अंतिम विदाई में। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नेहरू कॉलोनी देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के
 | 
देहरादून-शहीद की अंतिम विदाई में हजारों आंखे हुए नम, सीएम ने दी शहीद चित्रेश को श्रद्धांजलि

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क– आज देवभूमि के शहीद मेजर चित्रेश को लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, चित्रेश अमर रहे के नारे लगाये। हर आंख नम थी शहीद की अंतिम विदाई में। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नेहरू कॉलोनी देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर जाकर उनके देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दु:ख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हरसम्भव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा देश चित्रेश बिष्ट की शहादत के प्रति नतमस्तक है। 16 फरवरी को मेजर चित्रेश जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में आईआई बम को डिफ्यूज करने की कोशिश में शहीद हो गये थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक गणेश जोशी, महेन्द्र भट्ट ने भी शहीद चित्रेश बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून-शहीद की अंतिम विदाई में हजारों आंखे हुए नम, सीएम ने दी शहीद चित्रेश को श्रद्धांजलि

शहीद ढौडियाल पर जताया गहरा दुख

वही आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौडियाल की शहादत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में हम सब शहीद विभूति ढौडियाल के परिवार के साथ है।