नई दिल्ली- जापान के इस नौजवान ने गूगल के जरिए गर्लफ्रेंड को ऐसे किया प्रपोज, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: जापान की राजनधानी टोक्यो में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने का अनोखा तरीका निकाला। यासुशी तकाशाही उर्फ यासान ने अपनी प्रेमिका को मैरी मी कहने के लिए 7000 किलोमीटर की यात्रा की और गूगल अर्थ की मदद से उसे प्रपोज किया। इसके
 | 
नई दिल्ली- जापान के इस नौजवान ने गूगल के जरिए गर्लफ्रेंड को ऐसे किया प्रपोज, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: जापान की राजनधानी टोक्यो में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने का अनोखा तरीका निकाला। यासुशी तकाशाही उर्फ यासान ने अपनी प्रेमिका को मैरी मी कहने के लिए 7000 किलोमीटर की यात्रा की और गूगल अर्थ की मदद से उसे प्रपोज किया। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड शादी के लिए मना नहीं कर सकी। यासान के इस अनोखे तरीके को गिनीज बुक ने सबसे बड़ी जीपीएस ड्रॉइंग मानते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है। इसल बात की जानकारी गूगल ने खुद ट्वीट कर के दी है। यासान 2008 से ही अपनी गर्लफ्रेंड नात्सुकी से शादी करना चाहते थे। उनकी ख्वाहिश थी कि इस मौके को यादगार बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने करीब 10 साल तक रिसर्च किया और फिर गूगल अर्थ और स्ट्रीट व्यू के साथ जीपीएस आर्ट बनाया।

नई दिल्ली- जापान के इस नौजवान ने गूगल के जरिए गर्लफ्रेंड को ऐसे किया प्रपोज, गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम

इन रूटों पर की यात्रा

अपनी प्लानिंग को सफल बनाने और नक्शे पर ‘मैरी मी और दिल’ बनाने के लिए यासान ने तय रूट पर यात्रा शुरू की। इस यात्रा को करने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्होंने होक्काइडो आईलैंड से यात्रा शुरू कर कागोशिमा तट पर पूरी की जिसे करने में करी 6 महीने लगे। इस दौरान उन्होंने कुल 7000 किलोमीटर की यात्रा की। अपनी यात्रा के दौरान यासान ने जीपीएस डिवाइस रखा। इसके बाद इस रूट को मैपिंग टूल गूगल अर्थ पर अपलोड किया, जिसमें दिल के साथ ‘मैरी मी’ लिखा आया। इसे जापान के पूरे नक्शे पर देखा जा सकता है।

क्या बोली यासुशी गर्लफ्रेंड

यासान की गर्लफ्रेंड नात्सुकी ने इसको लेकर कहा कि वे ऐसा सोच भी नहीं सकती थीं कि कोई उनके लिए ऐसा करेगा। लगता है यह दुनिया का सबसे महान प्यार है और मैं इसे तहेदिल से स्वीकार करती हूं।