कोरोना काल में रुहेलखंड के इस उत्‍पाद की विदेशों में बढ़ी डिमांड, कारोबारी भी खुश

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। कोरोना काल में अधिकांश कारोबार में गिरावट देखी गई तो रुहेलखंड के मेंथा बाजार में भी वृद्धि दर्ज की गई। बरेली के निर्यातक वित्त वर्ष 2020-21 में 320 करोड़ रुपये का मेंथा का निर्यात कर चुके हैं। इस बार वित्त वर्ष 2019-20 का आंकड़ा पीछे छूटना तय है। बरेली के कारोबारी
 | 
कोरोना काल में रुहेलखंड के इस उत्‍पाद की विदेशों में बढ़ी डिमांड, कारोबारी भी खुश

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। कोरोना काल में अधिकांश कारोबार में गिरावट देखी गई तो रुहेलखंड के मेंथा बाजार में भी वृद्धि दर्ज की गई। बरेली के निर्यातक वित्त वर्ष 2020-21 में 320 करोड़ रुपये का मेंथा का निर्यात कर चुके हैं। इस बार वित्त वर्ष 2019-20 का आंकड़ा पीछे छूटना तय है।

बरेली के कारोबारी दुनिया के हर कोने में मेंथा ऑयल का निर्यात कर रहे हैं। केंद्र सरकार भी इनको एक्सपोर्ट हाउस की मान्यता दे चुकी है। केरल की कंपनी टेनकोर का परसाखेड़ा में प्लांट लगा है। यह मेंथाल उत्पादों की टॉप 5 नामी कंपनियों में शामिल है। एरोमेटिक एंड एलाइड केमिकल्स परसाखेड़ा और बीड़ी एरोमेटिक भोजीपुरा भी यूके, अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया आदि में मेंथा पेपरेटा आदि भेज रहे हैं।

कोविड-19 के कारण उत्पादन रहा प्रभावित

कोविड के दौरान लॉकडाउन में उत्‍पादन प्रभावित होने के बाद भी बरेली के निर्यातकों ने कमाल का प्रदर्शन किया। दिसंबर तक 320 करोड़ का माल विदेश जा चुका है। वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 50 करोड़ का माल और जाएगा।

यहां होता है इस्‍तेमाल

बीडी एरोमेटिक के एमडी विनीत अग्रवाल ने कहा कि विदेशों में भी मेंथा आवश्यक उत्पादों में शामिल है। दवाओं में इनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। वैश्विक कीमत कम हुई मगर निर्यात की मात्रा बढ़ने से ग्राफ ऊपर चला गया। आने वाले समय में यह बाजार और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।

लगातार बढ़ रहा है बरेली से निर्यात

बरेली के मेंथा निर्यातक बरेली के साथ ही आसपास के जिलों में भी मेंथा कि खरीद करते हैं।बदायूं इसकी सबसे बड़ी मंडी है वित्तीय वर्ष 2018-19 में बरेली से कुल 290 करोड़ रुपए के मेंथाल उत्पाद का निर्यात हुआ था। वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्यात में 40 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2020-21 में अभी तक 320 करोड़ का निर्यात हो चुका है। जनवरी के बचे दिनों से लेकर मार्च तक लगभग 40 से 50 करोड़ का निर्यात और होने की संभावना है। लगभग 35 करोड़ की एडवांस बिलिंग भी हो चुकी है।