हल्द्वानी-लंबे समय से इस स्थान पर हो रहा था अवैध निर्माण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हडक़ंप

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क– आज नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरगलिया रोड पर अतिक्रमण हटाया। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि राजुपरा रेलवे क्रासिंग के पास लंबे समय से अवैध निर्माण कार्य चल रहे थे। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए
 | 
हल्द्वानी-लंबे समय से इस स्थान पर हो रहा था अवैध निर्माण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हडक़ंप

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क– आज नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरगलिया रोड पर अतिक्रमण हटाया। जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि राजुपरा रेलवे क्रासिंग के पास लंबे समय से अवैध निर्माण कार्य चल रहे थे। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने नगर निगम की टीम के साथ बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया। इस दौरान नगर निगम की टीम को देख कई अतिक्रमणकारी खिसकते हुए नजर आये। सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अगर आगे से कोई अवैध निर्माण हुआ तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हल्द्वानी-लंबे समय से इस स्थान पर हो रहा था अवैध निर्माण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से मचा हडक़ंप

रेलवे क्रांसिंग के पास हो रहा था अतिक्रमण

राजपुरा रेलवे क्रासिंग के पास लंबे समय से अवैध निर्माण हो रहा था। नगर निगम की जमीन पर एक अतिक्रमणकारी ने टीन शेड बना लिया थरा। इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को मिली तो उन्होंने तुरंत नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को ढहा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में भी हडक़ंप मच गया। उन्होंने कहा कि अगर आगे इस तरह से कोई अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।