बरेली कॉलेज 25 फरवरी को बंद करने का इस संगठन ने किया ऐलान
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बरेली कॉलेज को राज्य /केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने और असथाई करमचारियों को स्थायी करने की मांगों को लेकर आज आंदोलन के 50वें दिन कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि हम 25 तारीख को एक दिवसीय बरेली कॉलेज बंद करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को जल्द ही उनकी मांगो पर
Feb 23, 2021, 20:52 IST
|
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बरेली कॉलेज को राज्य /केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने और असथाई करमचारियों को स्थायी करने की मांगों को लेकर आज आंदोलन के 50वें दिन कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि हम 25 तारीख को एक दिवसीय बरेली कॉलेज बंद करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को जल्द ही उनकी मांगो पर गौर करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में भी मंडल में राज्य विश्विद्यालय बनाने की बात की गई है। बरेली के इतिहास को देखते हुए बरेली कॉलेज को ही यह दायित्व दिया जाना चाहिए।
अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हमने पोस्टरों के माध्यम से कालेज प्रशासन एवं जिला प्रशासन को अवगत कराया है। 25 तारीख को पूर्ण रूप से कॉलेज बंद रहेगा एवं शैक्षिक कार्य का बहिष्कार किया जायेगा।