हल्द्वानी- भाजपा विधायकों की लड़ाई ने लिया ये नया मोड़, नेता प्रतिपक्ष ने दोनों को लेकर कही ये बात

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: प्रदेश में भाजपा के दो विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच चल रही जुबानी जंग लोकतांत्रिक मर्यादा की सारी हदें तोड़ती जा रही है। झबरेड़ा विधायक कर्णवाल ने विधायक चैंपियन को मानसिक दिवालिएपन का शिकार बताते हुए कहा कि उनका इलाज आगरा के पागलखाने में कराया जाना
 | 
हल्द्वानी- भाजपा विधायकों की लड़ाई ने लिया ये नया मोड़, नेता प्रतिपक्ष ने दोनों को लेकर कही ये बात

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: प्रदेश में भाजपा के दो विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच चल रही जुबानी जंग लोकतांत्रिक मर्यादा की सारी हदें तोड़ती जा रही है। झबरेड़ा विधायक कर्णवाल ने विधायक चैंपियन को मानसिक दिवालिएपन का शिकार बताते हुए कहा कि उनका इलाज आगरा के पागलखाने में कराया जाना चाहिए। इधर हल्द्वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों भाजपा विधायकों के बीच चल रही जुबानी जंग पर विराम लगने का दावा किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के कहा कि दोनों विधायकों को समझा लिया गया है।

हल्द्वानी- भाजपा विधायकों की लड़ाई ने लिया ये नया मोड़, नेता प्रतिपक्ष ने दोनों को लेकर कही ये बात

कहा कि दोनों विधायकों के बीच पिछले कुछ दिनों से जो भी जुबानी घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और खुद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा दोनों विधायकों से बारी-बारी से बात कर समझाया गया है। साथ ही दोनों को भविष्य में इस तरह की गलती को दोहराने से बचने की हिदायत दी है। वही नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने दोनो विधायकों की इस लड़ाई से देबभूमी का नाम बदनाम होने की बात कही है। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों को न पार्टी टिकट दें और न जनता वोट दें।

सीएम के दरबार में सुलझा मसला

इधर भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल की पहल पर दोनों विधायक गुरुवार को मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले। जहां दोनो की लड़ाई ने अब नया मोड़ ले लिया है। बंसल के मुताबिक दोनों विधायकों ने अब तक हुई बयानबाजी पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि दोनों विधायकों के मध्य लम्बे समय से संवादहीनता बनी हुई थी। साथ ही आपस मे कुछ गलतफहमियां पैदा हो गई थी। अब दोनों विधायकों के गिले शिकवे दूर हो गए हैं। लिहाजा, मामला शांत होने के साथ ही अब नोटिस का जवाब देने की जरूरत नहीं रह गई है। बता दें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दरबार में हरिद्वार जिले के दो विधायकों कुवंर प्रणब सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच चल रही जुबानी जंग का मसला सुलझ गया।