उत्तर प्रदेश के इस विधायक ने कहा कि राहुल हैं रावण, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शूर्पणखा…

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क : चुनावी मौसम गाली गलौज खूब हो रही है। भाजपा नेता मर्यादा को ताक में रखकर राहुल प्रियंका को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम उत्तरप्रदेश के बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को शूर्पणखा और राहुल गांधी
 | 
उत्तर प्रदेश के इस विधायक ने कहा कि राहुल हैं रावण, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शूर्पणखा…

लखनऊ-न्यूज टुडे नेटवर्क : चुनावी मौसम गाली गलौज खूब हो रही है। भाजपा नेता मर्यादा को ताक में रखकर राहुल प्रियंका को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम उत्तरप्रदेश के बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी को शूर्पणखा और राहुल गांधी की तुलना रावण से कर डाली।

उत्तर प्रदेश के इस विधायक ने कहा कि राहुल हैं रावण, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शूर्पणखा…

खबरों के अनुसार जब बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह से प्रियंका गांधी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण ने पहली अपनी बहन को भेजा था। अब राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण के रूप में राहुल हैं। उन्होंने शूर्पणखा के रूप में अपनी बहन प्रियंका गांधी को उतारा है, तो मान लीजिए कि लंका विजय हो गई। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि मोदी जैसा नेता इस धरती पर पैदा हुआ। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने के बाद पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से बीजेपी नेता लगातार उन पर बयानबाजी कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के इस विधायक ने कहा कि राहुल हैं रावण, तो उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा शूर्पणखा…

‘कांग्रेस टूटी हुई नौका ‘

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के सवाल पर बीजेपी विधायक ने कहा, ‘कांग्रेस टूटी हुई नौका हो गई है। वह तो केवल एससी-एसटी ऐक्ट के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत गई नही तो उसे कहीं भी चंदन नहीं लगने वाला है।’ इससे पहले बिहार के मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि खूबसूरत चेहरों के आधार पर वोट नहीं मिलते हैं।
उन्होंने कहा था, ‘वह बहुत सुंदर हैं लेकिन इससे उलट उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है। इसके अलावा वह रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जिन पर जमीन घोटाले तथा भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है।’