उत्तराखंड- जौलीग्रांट एयरपोर्ट का ये है फ्लाइट्स का नया टाईम टेबल, इस एयरलाइंस ने भी शुरु की दिल्ली की हवाई सेवा

अनलॉक के बाद से देहरादून से दिल्ली के बीच हवाई सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विस्तारा एयरलाइंस भी नौ नवंबर से दून और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद हवाई सफर करने वालों को एक और विकल्प मिल जाएगा। बता दें कि
 | 
उत्तराखंड- जौलीग्रांट एयरपोर्ट का ये है फ्लाइट्स का नया टाईम टेबल, इस एयरलाइंस ने भी शुरु की दिल्ली की हवाई सेवा

अनलॉक के बाद से देहरादून से दिल्ली के बीच हवाई सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विस्तारा एयरलाइंस भी नौ नवंबर से दून और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद हवाई सफर करने वालों को एक और विकल्प मिल जाएगा। बता दें कि दून और दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट भी शुरू होने जा रही है।

फ्लाईट्स का बदला शेड्यूल

राज्य स्थापना दिवस यानी नौ नवंबर को यह उड़ान शुरू हो जाएगी। जौलीग्राट एयरपोर्ट के डायरेक्टर देवेंद्र कुमार गौतम की माने तो अगले महीने से विस्तारा एयरलाइंस भी देहरादून दिल्ली के लिए अपनी नई हवाई सेवा शुरू करेगी। जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। उनकी माने तो हवाई सेवाओं में बढ़ोत्री होनी से उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर यानी रविवार से सभी एयरलाइंस की उड़ानों के समय में परिवर्तन भी कर दिया गया है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ानों का नया शेड्यूल

आने वाली उड़ाने

दिल्ली-दून प्रात: 07:20
दिल्ली-दून प्रात: 08:10
मुंबई-दून प्रात: 08:35
दिल्ली-दून प्रात: 09:05
मुंबई-दून प्रात: 10:05
पंतनगर-दून प्रात: 10:30
बेंगलुरु-दून प्रात: 11:40
दिल्ली-दून दोपहर 12:40
दिल्ली-दून दोपहर 02:40
बेंगलुरु-दून दोपहर 03:10
कोलकाता-दून सायं 04:00
दिल्ली-दून सांय 04:15
लखनऊ-दून सायं 05:25
दिल्ली- दून सायं 06:45
दिल्ली- दून सायं 07:10

जाने वाली उड़ाने

दून-पंतनगर प्रात: 08:00
दून-दिल्ली प्रात: 08:30
दून-मुंबई प्रात: 09:15
दून-दिल्ली प्रात: 09:45
दून-मुंबई प्रात: 10:40
दून-दिल्ली प्रात: 11:00
दून-हैदराबाद दोपहर 12:25
दून-दिल्ली दोपहर 01:15
दून-दिल्ली दोपहर 03:20
दून-बेंगलुरु सायं 03:55
दून-कोलकाता सायं 04:30
दून-दिल्ली सायं 05:15
दून-लखनऊ सायं 06:00
दून-दिल्ली सायं 07:15
दून-दिल्ली सायं 07:50