देहरादून-उत्तराखंड के इस IPS अफसर ने रचा इतिहास, देखिये ई-कचरे से बनाया स्टूडियो

देहरादून – प्रदेश में देश का पहला ग्रीन ई वेस्ट स्टूडियों बनकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को आईटीडीए भवन में निर्मित ई वेस्ट स्टूडियो का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा किया जायेगा। ई वेस्ट स्टूडियो का निर्माण, सरकारी दफ्तरों से जुटाए गए इलेक्ट्रोनिक कचरे से किया गया है। इस स्टूडियो का निर्माण आईटीडीए निदेशक
 | 
देहरादून-उत्तराखंड के इस IPS अफसर ने रचा इतिहास, देखिये ई-कचरे से बनाया स्टूडियो

देहरादून – प्रदेश में देश का पहला ग्रीन ई वेस्ट स्टूडियों बनकर तैयार हो चुका है। शुक्रवार को आईटीडीए भवन में निर्मित ई वेस्ट स्टूडियो का लोकार्पण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा किया जायेगा। ई वेस्ट स्टूडियो का निर्माण, सरकारी दफ्तरों से जुटाए गए इलेक्ट्रोनिक कचरे से किया गया है। इस स्टूडियो का निर्माण आईटीडीए निदेशक आईपीएस अमित सिन्हा की देखरेख में किया जा रहा है।

देहरादून-उत्तराखंड के इस IPS अफसर ने रचा इतिहास, देखिये ई-कचरे से बनाया स्टूडियो
आईटीडी निदेशक अमित सिन्हा के अनुसार ई वेस्ट आज के दौर की प्रमख समस्या बनती जा रही है। सिन्हा ने बताया कि इसकी खास बात यह है कि इसमें एक लाख से ज्यादा इस्तेमाल हो चुकी सीडी को जोडक़र छत बनाई गई है। आज वैज्ञानित सम्मत निस्तारण के लिए जानकारी का अभाव है। ई वेस्ट स्टूडियो लोगों को इसके लिए प्रेरित करेगा। लोग अपने घर का ई वेस्ट भी यहां लाकर दे सकेंगे। यह उत्तराखंड के लिए एक बड़ी सफलता है। आगामी 27 नवंबर को सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत इसका शुभारंभ करेंगे।