दिल्ली-13 को सात फेरे लेंगी गोल्ड जीतने वाली यह भारतीय पहलवान, इस रेसलर से हारी दिल की कुश्ती

दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- हरियाणा की विनेश फोगाट दंगल वाले फोगाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वर्ष 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट जल्द ही परिणय सूत्र में बधने वाली है। वह सोमवीर कादियान (राठी) के साथ 13 दिसंबर को विवाह रचाने जा रही हैं। शादी का आयोजन हरियाणा के चरखी दादरी
 | 
दिल्ली-13 को सात फेरे लेंगी गोल्ड जीतने वाली यह भारतीय पहलवान, इस रेसलर से हारी दिल की कुश्ती

दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- हरियाणा की विनेश फोगाट दंगल वाले फोगाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वर्ष 2018 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट जल्द ही परिणय सूत्र में बधने वाली है। वह सोमवीर कादियान (राठी) के साथ 13 दिसंबर को विवाह रचाने जा रही हैं। शादी का आयोजन हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बलाली गांव में होगा। नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में आई विनेश फोगाट ने रविवार को अपनी शादी का न्यौता कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिया।14 दिसंबर को रिसेप्शन होगा। जो खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। जकार्ता एशियन गेम्स में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया था। 50 किग्रा भारवर्ग का फाइनल अपना नाम करते हुए विनेश एशियाई खेलों की कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई। फोगाट परिवार से संबंध रखने वाली विनेश इस मुकाम तक संघर्ष के बाद पहुंची।

दिल्ली-13 को सात फेरे लेंगी गोल्ड जीतने वाली यह भारतीय पहलवान, इस रेसलर से हारी दिल की कुश्ती

सोमवीर की दुल्हन बनेगी विनेश फोगाट

गौरतलब है कि जकार्ता एशियन गेम्स में परचम लहराने के बाद रेसलर सोमवीर के साथ विनेश फोगाट ने एअरपोर्ट पर ही सगाई का ऐलान कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों के इंगेजमेंट होने की खबर पहले से ही वायरल है। सोमवीर 86 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल रेसलर हैं और 2018 कामनवेल्थ गेम में कांस्य पदक जीत चुके हैं। सोमवीर और विनेश की शादी 13 दिसंबर को है जबकि रिसेप्शन 14 को होगा। तीन दिनों तक चली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीत चुकी हैं। वही रविवार को पदक और सम्मान प्राप्त करने के बाद विनेश ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अपनी शादी का न्यौता दिया।