देहरादून- देवभूमि की इस बेटी ने जीता मिस इंडिया ओशियन का खिताब, अब चीन में करेंगी ये कारनामा

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-एक बार फिर देवभूमि की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस सफलता के बाद देवभूमि में खूब वाहवाही हो रही है। बेटियां लगातार उत्तराखंड का मान बढ़ा रही है। चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो या फिर किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में बेटियों का ही डंका बजा है। आज
 | 
देहरादून- देवभूमि की इस बेटी ने जीता मिस इंडिया ओशियन का खिताब, अब चीन में करेंगी ये कारनामा

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-एक बार फिर देवभूमि की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस सफलता के बाद देवभूमि में खूब वाहवाही हो रही है। बेटियां लगातार उत्तराखंड का मान बढ़ा रही है। चाहे वह खेल के क्षेत्र में हो या फिर किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में बेटियों का ही डंका बजा है। आज देवभूमि की बेटियां लगातार आसमान छूं रही है। अब मसूरी की रहने वाली आयुषी ने देवभूमि का नाम ऊंचा किया। आयुषी ने मिस इंडिया ओशियन प्रतियोगिता में खिताब जीतकर खूब वाहवाही लूटी। जिसके बाद उनको सफलता पर उनके परिवार में जश्न का माहौल है। लोग उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे है। वह चीन में होने वाले ब्यूटी कांटेस्ट एशियन अवार्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

देहरादून- देवभूमि की इस बेटी ने जीता मिस इंडिया ओशियन का खिताब, अब चीन में करेंगी ये कारनामा

मसूरी की रहने वाली है आयुषी

गौरतलब है कि आयुषी यशवर्धन मसूरी से स्कूली और स्नातक की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाया। इस दौरान आयुषी ने दिल्ली में कई शो में हिस्सा लिया। मूलरूप से मसूरी के झड़ीपानी की रहने वाली 23 वर्षीय आयुषी यशवर्धन ने मिस इंडिया ओशियन का खिताब जीता है।उन्होंने 172 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।जेआइपी प्रोडक्शन की ओर से यह प्रतियोगिता 24 नवंबर को दिल्ली में आयोजित हुई थी। आयुषी ने बताया कि वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं। उनका सपना है कि वह बड़े-बड़े डिजाइनरों के शो का हिस्सा बनें और देवभूमि का नाम रोशन करें। आयुषी के पिता का नाम सुदेश चंद्र और माता का नाम रानी देवी है।