मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण का गरबा पर डांस करने का एक फनी वीडियो वायरल हुआ है। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वीडियो में वह फनी अंदाज में गरबा कर रही हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा है कि कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढ़िए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है। दीपिका पादुकोण जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83′ में नजर आएंगी।
यह फिल्म 1983 में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की कहानी पर है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में है। कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका ने निभाया है।