शहीद नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर शाहजहांपुर में होगा ये बड़ा कार्यक्रम

न्यूज टुडे नेटवर्क, शाहजहांपुर। कलान तहसील क्षेत्र के गांव खजुरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का 6 फरवरी को बलिदान दिवस है। इसको लेकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिन फतेहगढ़ से राजपूत बटालियन सेना के बड़े अफसर आएंगे। अफसरों के आने से पहले 1 फरवरी को शहीद जदुनाथ सिंह की
 | 
शहीद नायक जदुनाथ सिंह के बलिदान दिवस पर शाहजहांपुर में होगा ये बड़ा कार्यक्रम

न्यूज टुडे नेटवर्क, शाहजहांपुर। कलान तहसील क्षेत्र के गांव खजुरी में परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह का 6 फरवरी को बलिदान दिवस है। इसको लेकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिन फतेहगढ़ से राजपूत बटालियन सेना के बड़े अफसर आएंगे।

अफसरों के आने से पहले 1 फरवरी को शहीद जदुनाथ सिंह की पैतृक भूमि खजुरी के निरीक्षण के लिए फतेहगढ़ से राजपूत बटालियन सेना के तीन जवान पहुंचे। जवानों ने शहीद परिवार के लोगों से बातचीत की। बताया कि 5 फरवरी से हम कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर देंगे।

शहीद नायक यदुनाथ सिंह का परिचय

21 नवंबर 1916 को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खजूरी गांव में जन्मे नायक जदुनाथसिंह 1941 में भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए। जनवरी 1948 में कबाइली आक्रमण के समय उन्होंने नौशेरा इलाके में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया। एक-एक कर जदुनाथ के सिपाही कम होते गए, लेकिन उनके हौसले बुलंद थे। जब सभी सिपाही घायल हो गए तो जदुनाथ ने अकेले ही गोलियों की बौछार कर दुश्मनों का सामना किया और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। जब तक पैरा राजपूत की 3 अन्य टुकड़ियां मोर्चे पर पहुंचतीं तब तक जदुनाथ अकेले ही मोर्चे पर डटे रहे। अचानक एक गोली आकर उनके सिर में लगी और वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनके अद्भुत शौर्य के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।