नई दिल्ली- जब अचानक इस मशहूर भोजपुरी सिंगर के शो में बरसे पत्थर, वजह ऐसी जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: भोजपुरी सिनेमा की हॉट ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम तो आपने सुना ही होगा। अक्षरा न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस है वल्की शानदार सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह के लिए फैन्स का दीवानापन अक्सर देखने को मिल जाता है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला चिसको देख
 | 
नई दिल्ली- जब अचानक इस मशहूर भोजपुरी सिंगर के शो में बरसे पत्थर, वजह ऐसी जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: भोजपुरी सिनेमा की हॉट ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम तो आपने सुना ही होगा। अक्षरा न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस है वल्की शानदार सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह के लिए फैन्स का दीवानापन अक्सर देखने को मिल जाता है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला चिसको देख के आप भी दातों ऊंगली दबाने को मजबूर गो जाएंगे। बीते दिनों अक्षरा के एक शो में पहंचे फैंस का दिवानापन, अचानक पागलपन में बदल गया। अक्षरा के शो में जमकर पथराव किया गया, जिसकी वजह से पुलिस को सामने आना पड़ा। इस दौरान कई दर्शक घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली- जब अचानक इस मशहूर भोजपुरी सिंगर के शो में बरसे पत्थर, वजह ऐसी जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

आपको बता दें कि बीते दिन देव सूर्य महोत्सव में अक्षरा सिंह का गाना शुरू होते ही लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पंडाल में उपलब्ध जगह से तीन गुना अधिक भीड़ जमा हो गई थी। खड़े युवकों ने कार्यक्रम देखने में हो रही परेशानी की वजह से जमकर हंगामा काटा।

इस दौरान उत्तेजित भीड़ ने कई कुर्सियां भी तोड़ डाली। हंगामे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी किया। पथराव के बाद कार्यक्रम से निकलकर जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल भी भाग निकले।

हंगामे को देखते हुए एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने मंच से कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिए जाने की घोषणा की और लोगों से वापस जाने को कहा।पुलिस एक शख्स को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बाद भी भीड़ जमी रही। आयोजन स्थल पूरी तरह पुलिस छावनी में बदल गया। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।