सीसीटीवी लगाकर बनाते थे महिलाओं की अश्लील वीडियो, विरोध पर घर में घुस कर डाला ऐसा काम

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर दूसरे घर की महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का विरोध क्या किया, आरोपी विरोध करने वाले के घर में घुस आए। घर में तोड़फोड़ की। घर के निजी मन्दिर में रखे चांदी की मूर्तियां चुरा ले गए। घर की महिलाओं से अभद्रता की। शिकायत
 | 
सीसीटीवी लगाकर बनाते थे महिलाओं की अश्लील वीडियो, विरोध पर घर में घुस कर डाला ऐसा काम

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाकर दूसरे घर की महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का विरोध क्या किया, आरोपी विरोध करने वाले के घर में घुस आए। घर में तोड़फोड़ की। घर के निजी मन्दिर में रखे चांदी की मूर्तियां चुरा ले गए। घर की महिलाओं से अभद्रता की। शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक ने बताया कि वह अपने किसी कार्य से घर से बाहर गये थे। उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले अजय कुदेशिया, अजय शर्मा व कुछ अन्य लड़कों ने उनकी दीवार व गेट को तोड़ दिया। आरिपियों ने उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर गलत बात बोली है।

उनके परिवार के निजी मंदिर में तोड़फोड़ कर वहां रखीं चांदी की मूर्तियां भी चोरी कर ली है। इस मामले में इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मूर्तियां चोरी करने, तोड़फोड़ करने व महिलाओं से अभद्रता करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।