नैनीताल डीएसबी कैंपस के ये तीन छात्र साईकल से तय करेंगे 28 राज्यों की यात्रा, देशभर में फैलाएंगे ये खास संदेश

Nainital Cycle Yatra, रन टू लीव संस्था की ओर से आगामी तीन नवम्बर से मार्च 2020 तक संपूर्ण भारत वर्ष में 15000 किमी की साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है। इस आयोजन का मकसद लिम्का बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराना है। यात्रा को सफल बनाने में लगभग पांच लाख के खर्च का
 | 
नैनीताल डीएसबी कैंपस के ये तीन छात्र साईकल से तय करेंगे 28 राज्यों की यात्रा, देशभर में फैलाएंगे ये खास संदेश

Nainital Cycle Yatra, रन टू लीव संस्था की ओर से आगामी तीन नवम्बर से मार्च 2020 तक संपूर्ण भारत वर्ष में 15000 किमी की साइकिल यात्रा आयोजित की जा रही है। इस आयोजन का मकसद लिम्का बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराना है। यात्रा को सफल बनाने में लगभग पांच लाख के खर्च का जिम्मा संस्था द्वारा किया जाएगा। यात्रा में डीएसबी परिसर नैनीताल के छात्र ऋ षभ जोशी, सागर देवराड़ी, पंकज बिष्ट शामिल हो रहे हैं।

नैनीताल डीएसबी कैंपस के ये तीन छात्र साईकल से तय करेंगे 28 राज्यों की यात्रा, देशभर में फैलाएंगे ये खास संदेश

28 राज्यों से गुजरेगी यात्रा

इस यात्रा के आयोजक आरएस ग्रुप नैनीताल है। इन साइक्लिस्टों द्वारा यात्रा के दौरान सेव अर्थ फ्री फ्राम पोल्यूशन का संदेश दिया जायेगा। यह यात्रा भारत के 28 राज्यों व दो केन्द्रशासित राज्यों से गुजरेगी। जो 120 दिनों में पूरी होगी। इस दौरान इन साइक्लिस्टों द्वारा महिला सशक्तिकरण, नशामुक्त भारत, स्वच्छ व स्वस्थ्य भारत व हिमालय बचाओ का संदेश भी दिया जायेगा। इस यात्रा का शुभारंभ तीन नवम्बर को नैनीताल व समापन भी नैनीताल में होगा।