हल्द्वानी-पं. नेहरू के सपनों को इस तरह साकार कर रही वीरांगना संस्था, गरीब बच्चों के लिए उठाया ये कदम

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- बाल दिवस के अवसर पर वीरांगना संस्था ने 90 बच्चों को स्वेटर, फल व भोजन वितरित किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने कहा कि यदि चाचा नेहरू के सपनों को साकार करना है तो हर बच्चे को पेट भर भोजन, तन भर कपड़ा व सर्वशिक्षा अभियान के लिए
 | 
हल्द्वानी-पं. नेहरू के सपनों को इस तरह साकार कर रही वीरांगना संस्था, गरीब बच्चों के लिए उठाया ये कदम

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- बाल दिवस के अवसर पर वीरांगना संस्था ने 90 बच्चों को स्वेटर, फल व भोजन वितरित किया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष विद्या महतोलिया ने कहा कि यदि चाचा नेहरू के सपनों को साकार करना है तो हर बच्चे को पेट भर भोजन, तन भर कपड़ा व सर्वशिक्षा अभियान के लिए प्रयास करना होगा। तभी बाल दिवस की मान्यता सफल होगी। इस दौरान उन्होंने वीरांगना संस्था के कार्यों की सराहना की और अध्यक्ष द्वारा बच्चों को स्वच्छत जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों द्वारा गीत व डांस की प्रस्तुति दी गई। संस्था के पदाधिकारी द्वारा बच्चों के साथ जमकर नाचे और आन्नदित हुए।

हल्द्वानी-पं. नेहरू के सपनों को इस तरह साकार कर रही वीरांगना संस्था, गरीब बच्चों के लिए उठाया ये कदम

हर मंगलवार बच्चों को कराया जाता है भोजन

वही संस्था की उपाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि उनके संस्था के बच्चों को हर मंगलवार भोजन कराया जाता है। कार्यक्रम में सचिव भावना रावत, कोषाध्यक्ष गीता कार्की, उपसचिव किरन त्रिपाठी, मंत्री नीलम त्रिपाठी, पदाधिकारी हेमा मेलकानी, दया निबवाल, मीरा उनियाल, लीला मनराल,अनीता शाह, पूर्णिमा रजवार, नागेश दुबे जसविंदर भसीन, भुवन पंत आदि ने सहयोग दिया। अंत में गुंजन बिष्ट ने सभी आभार जताया।

WhatsApp Group Join Now
News Hub