बाजपुर-इस बड़ी घटना में शामिल थी ये चार महिलाएं व पुरूष, अब कोर्ट ने की ये कार्रवाई

बाजपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क- बीते शनिवार की देर रात अवैध खनन में छापेमारी के दौरान बरहैनी व बेरिया चौकी पुलिस ने बोर नदी पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के बाद ये लोग फरार हो गये। आज पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी बलदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी थापकनगला
 | 
बाजपुर-इस बड़ी घटना में शामिल थी ये चार महिलाएं व पुरूष, अब कोर्ट ने की ये कार्रवाई

बाजपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क- बीते शनिवार की देर रात अवैध खनन में छापेमारी के दौरान बरहैनी व बेरिया चौकी पुलिस ने बोर नदी पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के बाद ये लोग फरार हो गये। आज पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी बलदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी थापकनगला तथा उसके साथ चार महिलाओं को भी उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कि या, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बेरिया चौकी इंचार्ज संजीत कुमार की तहरीर पर परमजीत सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी थापकनगला तथा छोटू उर्फ सुरेंद्र सिंह निवासी नगला तथा सात अन्य महिलाओं के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया।

बाजपुर-इस बड़ी घटना में शामिल थी ये चार महिलाएं व पुरूष, अब कोर्ट ने की ये कार्रवाई

चार महिलाओं समेत पांच भेजा जेल

आज पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी चार महिलाओं समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शनिवार देर रात टीम ने हरिपुरा रोड पर बोर की तरफ से आती हुई अवैध खनन से भरी ट्रॉली पकड़ी थी। इस बीच महिलाओं समेत कुछ लोगों ने हमला कर पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाने का प्रयास भी किया था। हमले के दौरान बेरिया चौकी में तैनात पुलिस कर्मी चंदन सिंह घायल हो गया था। इसके बाद फोर्स को आता देख हमलावर फराार हो गए थे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub