देहरादून- कोरोना के बीच उत्तराखंड से ये फ्लाइटें भरेंगी उड़ान, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किये कड़े इंतजाम

उत्तराखंड में 25 मार्च से बंद चल रही हवाई सेवाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। पहले चरण में घरेलू उड़ान को संचालित करने की मंजूरी दी गई है। जिसमें सोमवार से दिल्ली, मुंबई और पंतनगर के लिए उड़ान शुरू होगी। देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली
 | 
देहरादून- कोरोना के बीच उत्तराखंड से ये फ्लाइटें भरेंगी उड़ान, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किये कड़े इंतजाम

उत्तराखंड में 25 मार्च से बंद चल रही हवाई सेवाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। पहले चरण में घरेलू उड़ान को संचालित करने की मंजूरी दी गई है। जिसमें सोमवार से दिल्ली, मुंबई और पंतनगर के लिए उड़ान शुरू होगी। देहरादून के जॉलीग्रांट हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से पहली फ्लाइट आएगी।

अभी रोज 7 फ्लाइट के संचालन को मंजूरी दी गई है, जिसमें सभी पैंसेजर को सोशल डिस्‍टेंसिंग के साथ साथ मास्क पहनना जरूरी होगा। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी व्यवस्था को दुरूस्त करने में लगी है। सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम मुक्कमल किये जा रहे हैं।

देहरादून- कोरोना के बीच उत्तराखंड से ये फ्लाइटें भरेंगी उड़ान, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किये कड़े इंतजाम

किन फ्लाइट्स का है शेड्यूल

1- देहरादून से दिल्ली, मुंबई और पंतनगर को जाएगी फ्लाइट।
2- देहरादून से दिल्ली के लिए 5 फ्लाइट उड़ान भरेंगी, सुबह 8.25 पर, 11 बजे, 11.45 बजे, 2.30 बजे और शाम 7.25 पर दिल्ली के लिए फ्लाइट।
3- दिल्ली से मुंबई के लिए दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर जाएगी फ्लाइट।
4- देहरादून से पंतनगर के लिए सुबह 8 बजे फ्लाइट जाएगी।
5- दिल्ली से देहरादून के लिए सुबह 7.20, 8.02, 10.45, दोपहर 1.50 और शाम 6.25 पर फ्लाइट आएगी।
6- पंतनगर से देहरादून के लिए सुबह 10.20 पर फ्लाइट आएगी।
7- मुंबई से दून दोपहर 12.25 पर फ्लाइट आएगी।

WhatsApp Group Join Now
News Hub