हर देश में रमजान मनाने का है अलग तरीका, लेकिन यहां तोप से खोला जाता है रोजा

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे पवित्र महीना होता है। अलग अलग देशों में रमजान को लेकर कुछ खास परंपराएं होती हैं। रमजान को मुसलमान संप्रदाय के लिए पवित्र महीना माना जाता हैं और इसकी शुरुआत के साथ ही मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग रोजे रखना प्रारंभ कर देते
 | 
हर देश में रमजान मनाने का है अलग तरीका, लेकिन यहां तोप से खोला जाता है रोजा

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान सबसे पवित्र महीना होता है। अलग अलग देशों में रमजान को लेकर कुछ खास परंपराएं होती हैं। रमजान को मुसलमान संप्रदाय के लिए पवित्र महीना माना जाता हैं और इसकी शुरुआत के साथ ही मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग रोजे रखना प्रारंभ कर देते हैं। जगह विशेष के अनुसार रमजान का महीना भी हर जगह विशेष आयोजन के साथ मनाया जाता हैं। आज हम आपको विभिन्न देशों में रमजान मनाने के तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते  हैं रमजान से जुड़ी कुछ दिलचस्प परंपराएं।

सारायेवो, बोस्निया

बाल्कन देश बोस्निया की राजधानी सारायेवो में स्थानीय परंपरा के मुताबिक इफ्तार के समय यानी रोजा खोलने के वक्त तोप चलायी जाती है।

हर देश में रमजान मनाने का है अलग तरीका, लेकिन यहां तोप से खोला जाता है रोजा

ट्यूनीशिया

तस्वीर में ट्यूनीशिया के कुछ लोग दूरबीन से चांद देख रहे हैं। कई जगह खुली आंख से भी चांद देखने की परंपरा है। इसीलिए विभिन्न देशों में रमजान भी अलग अलग तारीख पर शुरू होता है।

मिस्र

मिस्र में रमजान के दौरान खास लालटेन जलाना जरूरी माना जाता है। इसलिए रोजे शुरू होते ही शहरों में ऐसी लालटेनों की भरमार हो जाती है।

हर देश में रमजान मनाने का है अलग तरीका, लेकिन यहां तोप से खोला जाता है रोजा

गजा, फलस्तीन

मिस्र की तरह गजा पट्टी के बाजारों में भी रमजान शुरू होते ही रंग बिरंगी लालटेनें रोशन हो जाती हैं.

 पाकिस्तान

रमजान शुरू होते ही पाकिस्तान के बाजारों में हर तरफ खजूर, पकौड़े और समोसे दिखाई पड़ते हैं।

हर देश में रमजान मनाने का है अलग तरीका, लेकिन यहां तोप से खोला जाता है रोजा

 अल्जीरिया

अल्जीरिया में रोजे रखने वाले लोगों में शहद और मिठाई खास तौर से लोकप्रिय हैं।

हर देश में रमजान मनाने का है अलग तरीका, लेकिन यहां तोप से खोला जाता है रोजा

भारत, बाजारों की रौनक

सवा अरब की आबादी वाले भारत में मुसलमान सबसे बड़ा अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय है. रमजान की रौनक वहां भी कम नहीं होती.