फिर बढ़े घरेलू गैस के दाम, जानिए अब इतने रूपए में मिलेगा सिलेण्डर…

न्यूज टुडे नेटवर्क। एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे मध्यमवर्गीय परिवारों को अब रसोई गैस के लिए 25 रूपए और ज्यादा देने पड़ेंगे। बता दें कि फरवरी माह में ही चार बार घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा किया गया है। फरवरी में सिलेण्डर
 | 
फिर बढ़े घरेलू गैस के दाम, जानिए अब इतने रूपए में मिलेगा सिलेण्डर…

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। एक बार फिर रसोई गैस के दाम बढ़ गए हैं। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे मध्‍यमवर्गीय परिवारों को अब रसोई गैस के लिए 25 रूपए और ज्‍यादा देने पड़ेंगे। बता दें कि फरवरी माह में ही चार बार घरेलू गैस की कीमतों में इजाफा किया गया है। फरवरी में सिलेण्‍डर सौ रूपए महंगा हुआ है। अब घरेल गैस सिलेण्‍ड 832 रूपए में मिलेगा।

लगातार बढ़ रहे रसोई गैस के दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ कर दिया है। चौथी बार हुए रेट रिवीजन के बाद घरेलू रसोईं गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में 25 रुपए का इजाफा हो गया है। इसके बाद राजधानी में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़कर 832 रुपए हो गए हैं। पांच किलो वाले छोटू घरेलू सिलेंडर पर नौ रुपए की बढ़ोत्तरी के बाद 306.50 रुपए का मिलेगा। जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर (19किलो) के दामों में 4.50 रुपए की मामूली कमी आई है। बदली हुई दरें गुरूवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं।

फरवरी माह में घरेलू रसोईं गैस सिलेंडर 100 रुपए महंगा हुआ है। जनवरी में 732 रुपए वाला सिलेंडर 832 रुपए का हो गया। इस माह बीते 25 दिनों में घरेलू सिलेंडर के दामों ने तीन बढ़ोत्तरी देखने को मिली हैं। एक फरवरी को घरेलू सिलेंडर के दाम नहीं बदले। वहीं चार फरवरी को दोबारा रेट रिवीजन में 25 रुपए का इजाफा हुआ। फिर 15 फरवरी को 50 रुपए और अब 25 रुपए का  इजाफा हुआ। इस तरह अब तक 100 रुपए बढ़ चुके हैं।

रेट रिवीजन का अजब अर्थशास्त्र है।  एक फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर 190 रुपए महंगा हुआ। इसके बाद तीन बार हुए रेट रिवीजन में 20 रुपए घटा दिए हैं। चार फरवरी को रिवीजन में छह रुपए और 14 फरवरी को साढ़े नौ रुपए कम हुए। अब साढ़े चार रुपए यानी कुल 20 रुपए घट गए हैं।

सिलेंडर की मौजूदा दरें

घरेलू सिलेंडर (14.2किलो) – 832 रुपये
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) – 1603 रुपये
छोटा सिलेंडर (05 किलो) – 306.50 रुपये