हल्द्वानी- विश्व स्नूकर में मिस्र में अपना हुनर दिखायेगा हल्द्वानी का ये लाल, ऐसा रिकार्ड बनाने वाला बना पहला उत्तराखंडी

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- (जीवन राज) आगामी 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक मिस्र में आयोजित होने वाले आईबीएसएफ विश्व स्नूकर-2018 में उत्तराखंड का लाल निहार अग्रवाल खेलेगा। एक बार फिर विश्वभर में देवभूमि का डंका बजेगा। हल्द्वानी के निहार अग्रवाल मिस्र में होने वाले आईबीएसएफ विश्व स्नूकर में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे।
 | 
हल्द्वानी- विश्व स्नूकर में मिस्र में अपना हुनर दिखायेगा हल्द्वानी का ये लाल, ऐसा रिकार्ड बनाने वाला बना पहला उत्तराखंडी

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क- (जीवन राज) आगामी 17 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक मिस्र में आयोजित होने वाले आईबीएसएफ विश्व स्नूकर-2018 में उत्तराखंड का लाल निहार अग्रवाल खेलेगा। एक बार फिर विश्वभर में देवभूमि का डंका बजेगा। हल्द्वानी के निहार अग्रवाल मिस्र में होने वाले आईबीएसएफ विश्व स्नूकर में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे। उनकी इस सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल है। एक बार फिर देवभूमि का नाम विश्व भर में रोशन हो गया। इससे पहले निहार तीन बार स्टेट लेबल चैम्पियनशीप जीत चुके हैं। साथ ही वह राष्ट्रीय टीम में खेलने वाले पहले उत्तराखंडी बन गये हैं। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले भी पहले उत्तराखंडी बन जायेंगे। भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। फिलहाल निहार अग्रवाल मिस्र जाने की तैयारी में जुट गये है।

हल्द्वानी- विश्व स्नूकर में मिस्र में अपना हुनर दिखायेगा हल्द्वानी का ये लाल, ऐसा रिकार्ड बनाने वाला बना पहला उत्तराखंडी

अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाला पहला उत्तराखंडी

न्यूज टुडे नेटवर्क से खास बातचीत में निहार अग्रवाल ने बताया कि आईबीएसएफ विश्व स्नूकर 2018 के लिए भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से वह एकमात्र खिलाड़ी है जो इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निहार अग्रवाल हल्द्वानी के सिनेमा मालिक नरेश कुमार अग्रवाल के बेटे है। निहार ने बताया कि वह करीब 14-15 वर्षों से स्नूकर खेल रहे है। उन्होंने बताया कि उनकी वर्षों की मेहनत रंग लायी है। अब उन्हें भारत की ओर से मिस्र में खेलने का मौका मिला है। जिसे वह अपने अच्छे प्रदर्शन से भूनना चाहते है। आईबीएसएफ विश्व स्नूकर 2018 में विश्व के कई देश हिस्सा लेंगे। निहार ने चयन के साथ ही दो रिकॉर्ड अपने नाम लिये। उनके भारतीय टीम में चयन से उनके घर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।