जमीन के लिए महिला ने लेखपाल पर लगा दिया घिनौना आरोप, पुलिस की जांच में निकलकर आया सच

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। पिछले साल मढ़ीनाथ की एक महिला ने लेखपाल पर रेप का आरोप लगाया था। जिसकी जांच सुभाष नगर पुलिस को दी गई। जांच में निकल के सामने आया कि महिला लेखपाल से जमीन का पट्टा दिलाने की मांग कर रही थी। लेखपाल ने उसे पात्र नहीं बताया तो उसने दुष्कर्म का
 | 
जमीन के लिए महिला ने लेखपाल पर लगा दिया घिनौना आरोप, पुलिस की जांच में निकलकर आया सच

न्यूज़ टुडे नेटवर्क, बरेली। पिछले साल मढ़ीनाथ की एक महिला ने लेखपाल पर रेप का आरोप लगाया था। जिसकी जांच सुभाष नगर पुलिस को दी गई। जांच में निकल के सामने आया कि महिला लेखपाल से जमीन का पट्टा दिलाने की मांग कर रही थी। लेखपाल ने उसे पात्र नहीं बताया तो उसने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। सुभाष नगर पुलिस ने फर्जी मामले की रिपोर्ट तहसील भेज दी है।

20 नवंबर 2020 को महिला ने थाने में शिकायती पत्र दिया था जिसमें लेखपाल पर रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद लेखपाल शुरू से ही आरोपों को झूठा बता रहा था। लेखपाल ने बुधवार को आईजी राजेश पांडे से मामले की शिकायत की जिसके बाद आईजी ने सुभाष नगर पुलिस से तुरंत मामले की रिपोर्ट मांगी। बुधवार शाम सुभाष नगर पुलिस ने जांच रिपोर्ट तहसील विधि साथी उसकी एक कॉपी लेखपाल को भी दे दे।