पीलीभीतः भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के पीलीभीत इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारत और नेपाल के जवानों ने अवैध रूप से आवागमन तस्करी और को रोकने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की है। कोरोना कॉल शुरु होने के बाद से ही दोनो देशों की सीमाओ को बंद कर दिया गया है। लेकिन लोग चोरी-छुपे बॉर्डर के किनारे से
 | 
पीलीभीतः भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के पीलीभीत इंडो नेपाल बॉर्डर पर भारत और नेपाल के जवानों ने अवैध रूप से आवागमन तस्करी और को रोकने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग की है। कोरोना कॉल शुरु होने के बाद से ही दोनो देशों की सीमाओ को बंद कर दिया गया है। लेकिन लोग चोरी-छुपे बॉर्डर के किनारे से निकल रहे है। जिसके रोध-थाम के लिए एसएसबी और नेपाल एपीएफ ने संयुक्त पेट्रोलिंग की। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत कंपनी की सीमा चौकी कमलापुर प्रभारी निरीक्षक जयंत सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या संख्या 205 से 208  पर समय 3 बजे से 5:30 बजे तक सशस्त्र सीमा बल और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग की गई।

कहा कि कोविड के चलते दोनों देशों के बीच आवाजाही पर प्रतिबंध है, उसके बाद भी तस्कर सीमा से छुप कर निकल रहे हैं। अवैध रूप से हो रही आवाजाही और तस्करी को रोकने के लिए विशेष रुप से संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान कमला पुरी सीमा चौकी प्रभारी जयंत सरकार ,एस आई जीआर सोलंकी ,कांस्टेबल गौरव कुमार ,विनय महतो, नेमीचंद और नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर कृष्ण राज, हेड कांस्टेबल नरेश भंडारी कांस्टेबल आशीष थापा ,विक्रम डोगरा और जीवन चौधरी मौजूद रहे।