अब प्रिया प्रकाश का ये दूसरा वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया में मचा बवाल
दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क- एक बार फिर खूबसूरत अदाकारा मलयालम ब्यूटी प्रिया प्रकाश का एक दूसरा वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। इससे पहले भी प्रिया प्रकाश अपनी अदाओं से सबसे आकर्षित कर चुकी है। वैलेंटाइन डे पर स्कूल ड्रेस में अपनी अदाएं बिखेरती एक शरारती लडक़ी ने कई को अपना दीवाना बना डाला था। जिसके बाद प्रिया प्रकाश रातोंरात स्टार बन गई। मलयालम ब्यूटी प्रिया प्रकाश का वीडियो इतनी तेजी से वायरल होता है कि लोग उन्हें अब वायरल गर्ल से जानने गले हैं। कई वीडियो वायरल होने के बाद प्रिया का नाम काफी मशहूर हो चुका है।
अब जन्मदिन का वीडियो हुआ वायरल
प्रिया प्रकाश का दूसरा वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को प्रिया के पार्टनर रोशन अब्दुल रऊफ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 28 अक्टूबर को प्रिया का जन्मदिन था और इस मौके पर रऊफ ने प्रिया का एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले शेयर किए गए। इस वीडियो को अब तक 176,४१0 बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे है। जिसे लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा है।