Bareilly-पॉश कॉलोनी महानगर निवासी लुटेरा महिलाओं के पर्स छीनकर हो जाता था फरार, ऐसे आया पकड़ में

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बाजार से घर लौट रही एक महिला को धक्का देकर दो स्कूटी सवार उचक्के पर्स छीनकर भाग निकले लेकिन आगे जाकर हड़बड़ाहट में उनकी स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। इससे वे घायल हो गए। इधर महिला के शोर मचाने के बाद इकट्ठी हुई भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप
 | 
Bareilly-पॉश कॉलोनी महानगर निवासी लुटेरा महिलाओं के पर्स छीनकर हो जाता था फरार, ऐसे आया पकड़ में

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। बाजार से घर लौट रही एक महिला को धक्का देकर दो स्कूटी सवार उचक्के पर्स छीनकर भाग निकले लेकिन आगे जाकर हड़बड़ाहट में उनकी स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। इससे वे घायल हो गए। इधर महिला के शोर मचाने के बाद इकट्ठी हुई भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस हादसे में एक लुटेरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। साथ ही महिला का भी हाथ टूट गया।

थाना इज्जत नगर निवासी कैलाश पुरम निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी रामादेवी सोमवार शाम 7:30 बजे बाजार से लौट रही थीं। डेलापीर के पास पीछे से स्कूटी से आए दो युवक उनका पर्स छीनने लगे तो वह उनसे भिड़ गईं। इस पर लुटेरों ने उनका हाथ मरोड़ दिया और धक्का दे दिया। इससे महिला सड़क पर गई। उनके हाथ की हड्डी टूट गई।

Bareilly-पॉश कॉलोनी महानगर निवासी लुटेरा महिलाओं के पर्स छीनकर हो जाता था फरार, ऐसे आया पकड़ में
लुटेरों के धक्का देने से घायल महिला।

उनके शोर मचाने पर गोपाल गुप्ता, रोहित व जय सिंह आदि ने लुटेरों की स्कूटी के पीछे दौड़ लगा दी। हड़बड़ाहट में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दोनों स्कूटी समेत गिर गए। पीछे से भागकर आई भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए उचक्के महानगर कॉलोनी निवासी हिमांशु व कैंट निवासी रंजीत है। महिला के पर्स में 15 हजार रुपये व जरूरी कागज थे।
इन्हीं लुटेरों ने 2 दिन पहले बीआई बाजार में माया शर्मा का पर्स लूटा था। सीसीटीवी फुटेज में इनकी तस्वीर कैद हुई थी। कोतवाली क्षेत्र में भी इन्होंने लूट की कोशिश की थी।