लालकुआं- नन्ही सी जान का ये हाल देखकर छलका लोगो का दर्द, ऐसी हालत में किया बरामद

लालकुआं- न्यूज टुडे नेटवर्क: यहां मोटाहल्दू स्थित भगवानपुर गांव में नन्हीं सी जान की दुनियां में आने से पहले ही अज्ञात द्वारा हत्या कर दी गयी। लोक लाज के भय या फिर किसी अन्य कारण से यहां एक मासूम को जन्म लेने से पहले ही मार दिया गया। सोमवार की सुबह यहां मोटाहल्दू राष्ट्रीय राजमार्ग
 | 
लालकुआं- नन्ही सी जान का ये हाल देखकर छलका लोगो का दर्द, ऐसी हालत में किया बरामद

लालकुआं- न्यूज टुडे नेटवर्क: यहां मोटाहल्दू स्थित भगवानपुर गांव में नन्हीं सी जान की दुनियां में आने से पहले ही अज्ञात द्वारा हत्या कर दी गयी। लोक लाज के भय या फिर किसी अन्य कारण से यहां एक मासूम को जन्म लेने से पहले ही मार दिया गया। सोमवार की सुबह यहां मोटाहल्दू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दुर्गा भगवानपुर गांव के जमरानी नहर में एक भ्रूण पड़ा हुआ मिला। जब लोगों की नजर इस भ्रूण पर पड़ी तो इसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

लालकुआं- नन्ही सी जान का ये हाल देखकर छलका लोगो का दर्द, ऐसी हालत में किया बरामद

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नहर से भ्रूण को निकाला गया। पुलिस का कहना है कि संभव है कि कोई बिन ब्याही मां लोक लाज के भय से ऐसा कदम उठाने को मजबूर हुई हो। इधर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी विमल मिश्रा ने मामले की तहकीकात करने के बाद भ्रूण का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर चल रहा है।

लालकुआं- नन्ही सी जान का ये हाल देखकर छलका लोगो का दर्द, ऐसी हालत में किया बरामद