मध्यप्रदेश में मॉर्निंग वॉक पर गये भाजपा नेता की हत्या, मौके पर बरामद हुई यें चीजें

मध्य प्रदेश–न्यूज टुडे नेटवर्क-आज सुबह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष थे। भाजपा नेता मनोज ठाकरे वरला क्षेत्र के बलवाड़ी कस्बे के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि रोज की भांति आज सुबह भी वह मॉर्निंग
 | 
मध्यप्रदेश में मॉर्निंग वॉक पर गये भाजपा नेता की हत्या, मौके पर बरामद हुई यें चीजें

मध्य प्रदेश–न्यूज टुडे नेटवर्क-आज सुबह मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष थे। भाजपा नेता मनोज ठाकरे वरला क्षेत्र के बलवाड़ी कस्बे के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि रोज की भांति आज सुबह भी वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव खेत के पास मिला। हत्या किसने और क्यों की, यह सब पता लगाया जा रहा है। उन्हें घटनास्थल से खून से सना हुआ एक पत्थर मिला है और आशंका हैं कि उन्हें उसी पत्थर से मारा गया था। उनका मफलर और ऊनी टोपा सडक़ पर मिला, जबकि उनका रक्तरंजित शव सडक़ से करीब 25 फीट दूर मिला। आशंका जताई जा रही है कि सडक़ से खेत तक तक घसीटने के बाद हत्या की गई। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मध्य प्रदेश पुलिस जांच में जुट गई है।

शिवराज बोले ये कैसा बदलाव

घटना के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बदलाव की बात करती थी, लेकिन यह बदलाव क्या है। यहां हत्याएं शुरू हो गई हैं, एक हत्या इंदौर में और फिर मंदसौर में एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी गई। बड़वानी में एक अन्य भाजपा नेता की हत्या कर दी गई थी। अपराधी आज निर्भीक हैं। कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। उन्होंने कहा कि सरकार इसे हल्के में ले रही है। इसके पीछे बड़ी साजिश लगती है। मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं।